फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Announces 331 Government Vacancies for Degree and Diploma Holders

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल में निकली 331 पदों पर भर्ती, डिग्री और डिप्लोमा वाले कर सकते हैं आवेदन

Mon, 02 Mar 2026 10:39 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 02 Mar 2026 10:39 AM IST
सार

Himachal Pradesh Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में 331 पदों पर भर्ती  निकाली है। इस भर्ती में पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट सहित कई पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Announces 331 Government Vacancies for Degree and Diploma Holders
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)ने वर्ष 2026 में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पंचायत सचिव, ऑपरेशन थिएटर सहायक, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार योग्यता पूरी करते हैं, वे 10 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या

पोस्ट नाम पदों की संख्या
पंचायत सचिव 119
चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता 02
मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता 05
ऑपरेशन थिएटर सहायक 176 (145+31)
रेडियोग्राफर 10 (5+5)
फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर 04
वाक् चिकित्सक 03
वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/MLT ग्रेड-II 10
ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन 01
लिथो आर्टिस्ट 01

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पंचायत सचिव (प्रशिक्षु): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग आनी चाहिए।
  • चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता: समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता: मनोविज्ञान या समाज कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
  • ऑपरेशन थिएटर सहायक: 12वीं (विज्ञान, PCB) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ में ओटी कोर्स या संबंधित बीएससी डिग्री और पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • रेडियोग्राफर: 12वीं विज्ञान से पास होना चाहिए और रेडियोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है।
  • फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर: 12वीं विज्ञान से पास और फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • वाक् चिकित्सक: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
  • प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT): 12वीं विज्ञान से पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री जरूरी है।
  • लिथोग्राफर: 12वीं पास, ललित कला में 3 साल का डिप्लोमा और डिजाइन क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क 100 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क 700 रुपये निर्धारित है। यदि उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें 100 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • लिखित परीक्षा: चयन के पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जिसमें कुल 120 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 1.5 घंटे निर्धारित है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • टाइपिंग टेस्ट: पंचायत सचिव पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग (योग्यता) परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवार को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed