Haryana Constable Recruitment 2021: 520 पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका, पढ़िए डिटेल्स
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के 520 पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है।
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कक्षा 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।
पदों का विवरण
- सामान्य - 187
- एससी - 93,
- बीसीएस - 72,
- ईडब्ल्यूएस - 52,
- बीसीबी - 42,
- ईएसएम जनरल - 37,
- ईएसएम बीसीबी - 15,
- ईएसएम एससी - 11,
- ईएसएम बीसीए - 11
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 14 जून , 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 29 जून, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 5 जुलाई, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को बतौर आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
अन्य जानकारियां -
- आयु सीमा - 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकालीं गईं रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत की पढ़ाई करना आवश्यक है।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी व पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदकों को 90 मिनट में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का जवाब देना होगा।
- वेतन- चयनित आवेदकों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।