फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do not make these mistakes while filling the postal department's form-safalta

India Post Recruitment 2022: डाक विभाग का फार्म भरते समय न करें ये गलतियाँ, वरना खत्म की जा सकती है आपकी दावेदारी

Thu, 12 May 2022 01:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 12 May 2022 01:49 PM IST
सार

भारतीय डाक विभाग 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। इंडिया पोस्ट द्वारा 38,926 पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Do not make these mistakes while filling the postal department's form-safalta
India Post Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय डाक विभाग के कुल 38,926 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर कोई भी दसवीं पास उम्मीदवार पांच जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फर्म भर सकता है। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी है। गौरतलब है कि डाक विभाग की इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा और कई अन्य राज्यों में डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों को भरा जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अवश्य देख लें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करते समय ध्यान रखें ये नियम   

भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों ने कम से कम दसवीं तक की पढ़ाई किसी भी बोर्ड से पूरी की हो। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर में टाइपिंग का अनुभव हो और साइकिल चलाने में दक्षता हासिल होनी अनिवार्य है। ये स्किल्स न रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन को निरस्त भी माना जा सकता है या इसके अलावा दक्षता रखने वाले अभ्यर्थी की तुलना में मेरिट लिस्ट में नीचे रखा जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार जिस सर्कल या राज्य के लिए दावेदारी कर रहे हों वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार पूर्व में डाक विभाग में किसी भी तरह से कार्यरत न हों और ना ही उनके ऐसे किसी अनुभव पर विचार किया जाएगा। फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि के लिए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। 

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी पर विचार किया जाएगा। अन्य माध्यमों से आवेदन करने पर डाक विभाग कोई विचार नहीं करेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed