फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSJMU Recruitment 2026: University Announces Non-Teaching Vacancies, Applications Begin August 31

सीएसजेएमयू: विवि में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन; जानें क्या है आवेदन के लिए पात्रता

Fri, 28 Aug 2026 03:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी यहां देखें।

विज्ञापन
CSJMU Recruitment 2026: University Announces Non-Teaching Vacancies, Applications Begin August 31
CSJMU Vacancy 2026 - फोटो : csjmu.ac.in/csjmu-research

विस्तार

CSJMU Vacancy 2026: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने 18 पदों पर गैर-शिक्षण भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में वरिष्ठ/कनिष्ठ सर्वर प्रशासक, तकनीकी सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। ये भर्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है योग्यता की शर्तें?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद योग्यता
वरिष्ठ सर्वर प्रशासक आईटी या संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और डेटा सेंटर संचालन में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव
जूनियर सर्वर प्रशासक स्नातक या डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का संबंधित अनुभव
तकनीकी सहायक (मैकेनिकल) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
डेटा एंट्री ऑपरेटर किसी भी विषय में स्नातक, CCC/DCA प्रमाणपत्र और 2 वर्ष का अनुभव
कनिष्ठ स्थापना अधिकारी किसी भी विषय में स्नातक (कम से कम 50% अंक) और 3 से 5 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव
एआई डेवलपर/एआई इम्प्लीमेंटेशन कोडर BCA, B.Tech/BE (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या समकक्ष डिग्री
फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक फिजियोथेरेपी में डिग्री और 15 वर्ष का अनुभव या संबंधित क्षेत्र में 20 वर्ष का अनुभव

 

देखें आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 750 शुल्क का भुगतान करना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

पद मासिक वेतन
वरिष्ठ सर्वर प्रशासक 38,000 से 45,000
जूनियर सर्वर प्रशासक 25,000 से 35,000
तकनीकी सहायक 20,000 से 25,000
डेटा एंट्री ऑपरेटर 20,000 से 25,000
कनिष्ठ स्थापना अधिकारी 35,000 से 50,000
एआई डेवलपर/एआई इम्प्लीमेंटेशन कोडर 30,000 से 50,000
फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक 40,000 से 55,000

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CSJMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CSJMU Non-Teaching Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र की जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed