फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Constable Result out at csbc.bih.nic.in; 99190 Selected for PET/PST, Check details

Bihar Police Constable Result: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब करें फिजिकल की तैयारी; जानें पात्रता

Fri, 26 Sep 2025 06:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

Bihar Police Constable Result: केन्द्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में 99190 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा।
 

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable Result out at csbc.bih.nic.in; 99190 Selected for PET/PST, Check details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

CSBC Bihar Police Constable Result: केन्द्रीय चयन पर्षद ने आज (26 सितंबर) बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस सरकारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर कांस्टेबल पद के लिए हुई लिखित परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण- शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा।

विज्ञापन

99 हजार से अधिक उम्मीदवार होंगे फिजिकल टेस्ट में शामिल

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कुल 99,690 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 17,06,628 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,73,586 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। कुल 13,30,121 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, कुल 99,190 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन

दिसंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, केन्द्रीय चयन पर्षद ने इसकी सटीक तिथियों की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन बोर्ड ने पूर्व में संभावित माह की जानकारी साझा कर दी थी। भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?

  • दौड़ (Race): पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी तय समय में पूरी करनी होगी (आमतौर पर 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट के आसपास)। महिला उम्मीदवारों के लिए दूरी और समय थोड़े अलग होते हैं (आमतौर पर 1 किमी दौड़)।
  • गोला फेंक (Shot Put): पुरुष उम्मीदवारों को लगभग 16 पाउंड का गोला फेंकना होता है। महिला उम्मीदवारों को हल्का गोला (लगभग 12 पाउंड) फेंकना होता है।
  • लॉन्ग जम्प (Long Jump): उम्मीदवारों को कम से कम तय दूरी तक कूदना होता है। यह शारीरिक क्षमता और फिटनेस जांचने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET): लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही PET के लिए बुलाया जाता है। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल होते हैं। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मापदंड होते हैं।
  • शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST): इसमें ऊंचाई, वजन और छाती के मापदंड को देखा जाता है। निर्धारित मापदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण में जाते हैं।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): पीईटी और पीएसटी पास करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाती है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार अगले चरण में बढ़ता है।
  • अंतिम चयन (Final Selection): लिखित परीक्षा, PET/PST, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाती है। इस सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed