फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCL Recruitment 2021 Central Coalfields Limited invites applications on the post of apprenticeship, last date is 5 december, know how to apply here

CCL Recruitment 2021: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 500 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 22 Nov 2021 07:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 07:17 PM IST
सार

CCL Recruitment 2021: उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

विज्ञापन
CCL Recruitment 2021 Central Coalfields Limited invites applications on the post of apprenticeship, last date is 5 december, know how to apply here
CCL Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें। उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।  ट्रेड अप्रेंटिस के इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। 
विज्ञापन


भर्ती के लिए पदों की संख्या

कुल पद - 539

इलेक्ट्रीशियन के लिए- 190 पद
फिटर के लिए- 150 पद
अकाउंटेंट के लिए- 30 पद
मशीनिस्ट के लिए- 10 पद
टर्नर के लिए- 10 पद
प्लंबर के लिए- 7 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स के लिए- 10 पद
कारपेंटर के लिए- 2 पद
बुक बाइंडर के लिए- 2 पद
फोटोग्राफर के लिए- 3 पद
गार्डनर के लिए- 10 पद
पेंटर के लिए- 2 पद
सरदार के लिए- 10 पद
फूड प्रोडक्शन के लिए- 1 पद 

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड दसवीं की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी / एससीवीटी की ओर से प्राप्त आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदक आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबलाइट पर जा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करे आवेदन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं। 
2. यहां अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. सभी जानकारी दर्ज कर के जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed