Career Tips: नौकरी दिलाने और कामयाब होने में बहुत मददगार होता है कॉलेज नेटवर्क, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Career Tips: कॉलेज की नेटवर्किंग के जरिए आपको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जब आप किसी व्यक्ति से अच्छे संबंध बनाते हैं, तो वह व्यक्ति आपके लिए नौकरी में एक अहम भूमिका निभा सकता है। जॉन कोलमैन (हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू) से जानिए कैसे कॉलेज नेटवर्क आपके काम आ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
College Network: कॉलेज एक ऐसा मंच है, जहां आपको अपनी कक्षा से इतर ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जो किसी विशेष क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं। इसके अलावा, कॉलेज में बनाई गई नेटवर्किंग करिअर के हर मोड़ पर आपका साथ देती है। इसलिए यदि आप कॉलेज में पढ़ रहे हैं या डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, तो अपनी नेटवर्किंग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, क्योंकि एक अच्छी नेटवर्किंग इंटर्नशिप से लेकर नौकरी हासिल करने तक में मदद कर सकती है।
नेटवर्किंग अधिक महत्वपूर्ण है
कॉलेज के बाद नेटवर्किंग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, शायद आपके करिअर से भी ज्यादा। नेटवर्किंग के जरिए आपको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जब आप किसी व्यक्ति से अच्छे संबंध बनाते हैं, तो वह व्यक्ति आपके लिए नौकरी में एक अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए कॉलेज के बाद भी अपनी नेटवर्किंग को प्राथमिकता दें।
अन्य संसाधनों तक पहुंच
नेटवर्किंग न केवल एक अच्छी नौकरी दिलाने में मदद कर सकती है, बल्कि इससे आप जीवन के उन तजुर्बों को भी सीख सकते हैं, जो वाकई आपके करिअर के लिए लाभदायक हैं। आपका नेटवर्क जितना बड़ा होगा, आपके लिए ज्ञान प्राप्त करने और नए कौशल को सीखने की संभावनाएं भी उतनी अधिक बढ़ेंगी। नेटवर्किंग का एक अन्य लाभ यह भी है कि आपके पीछे एक ऐसा मजबूत पक्ष होता है, जो हर पल आपकी सहायता करने या फीडबैक देने के लिए तैयार रहता है।
प्रोफेसर व फैकल्टी के साथ अच्छे संबंध
अपने कॉलेज नेटवर्क से जुड़े रहने का सबसे आसान तरीका नियमित या सप्ताह में एक बार किसी विषय पर अपने प्रोफेसर से संवाद करना है। इसके अलावा, अन्य फैकल्टी मेंबर्स से कॉलेज के बाद जुड़े रहने के लिए आप उन्हें कोल्ड ई-मेल भेज सकते हैं। दरअसल, कोल्ड ई-मेल किसी ऐसे व्यक्ति को भेजी जाती है, जिसे आप नहीं जानते, लेकिन उसका काम आपको बेहद पसंद है। कोल्ड ई-मेल भेजने से आपको अपने करिअर में मदद तो मिलेगी ही आपकी नेटवर्किंग का दायरा भी बढ़ेगा।
अपनी नेटवर्किंग के लिए प्रयास करें
यदि आप जॉब फेयर या अन्य पेशेवर से मिलते हैं, तो घर आने के तुरंत बाद उन्हें फॉलो-अप ई-मेल भेजें। इससे उन्हें आपको याद रखना आसान होगा। इसके अतिरिक्त कॉलेज में छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का भी आयोजन किया जाता है, जहां आपको अपनी रुचि के क्षेत्र के पेशेवरों से मिलने का अवसर मिलता है। इसलिए कॉलेज के दौरान उनसे अच्छे संबंध बनाएं। वहीं अगर आप स्नातक कर चुके हैं, तो उनसे संपर्क बनाए रखें और उन्हें याद भी दिलाएं कि आपके भीतर एक अच्छे पेशेवर के गुण मौजूद हैं।