फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Staff Nurse Result 2026 Out, 7,376 Candidates Selected; Check Next Stage

बीटीएससी: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित; 7,376 अभ्यर्थी चयनित, क्या है अगला चरण? जानें

Fri, 28 Aug 2026 11:48 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 11:48 AM IST
सार

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल 7,376 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा।

विज्ञापन
BTSC Staff Nurse Result 2026 Out, 7,376 Candidates Selected; Check Next Stage
BTSC - फोटो : btsc.bihar.gov.in

विस्तार

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।  

विज्ञापन


इस भर्ती के जरिए स्टाफ नर्स के कुल 11,389 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 3,134 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 784 पद, एससी के लिए 2,853 पद, एसटी के लिए 121 पद, ईबीसी के लिए 3,117 पद, बीसी के लिए 933 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 447 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

 

श्रेणी कुल पद बिहार की महिला पुरुष व अन्य राज्यों की महिला चयनित अभ्यर्थी
अनारक्षित (UR) 3,134 1,097 1,736 2,833
ईडब्ल्यूएस (EWS) 784 274 171 + 68 716 + 68
अनुसूचित जाति (SC) 2,853 440 145 595
अनुसूचित जनजाति (ST) 121 27 13 100
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 3,117 494 492 1,684
पिछड़ा वर्ग (BC) 933 327 291 933
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC) 447 0 0 447
कुल 11,389 2,659 2,916 7,376

दिव्यांग वर्ग में खाली रखे गए पद

दिव्यांग वर्ग के लिए 314 पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 301 पद खाली रखे गए हैं। इन पदों को नियम के अनुसार अगली भर्ती में अनारक्षित श्रेणी में आगे बढ़ाया जाएगा। इनमें दृष्टि दिव्यांग, मूक-बधिर, चलन दिव्यांग और मनोविकार/बहुदिव्यांग श्रेणियां शामिल हैं।

बीटीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट के बाद क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को तय तारीख पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • स्टाफ नर्स का एडमिट कार्ड
  • स्टाफ नर्स रिजल्ट/मेरिट लिस्ट
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • जीएनएम/बीएससी नर्सिंग की डिग्री या प्रमाणपत्र
  • वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का जाति प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • बिहार का निवास प्रमाणपत्र, जहां जरूरी हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि दिव्यांग आरक्षण का लाभ लिया है
  • महिला आरक्षण से जुड़े दस्तावेज, जहां लागू हो
  • नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनओसी, यदि जरूरी हो
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

ईडब्ल्यूएस और समान अंक वालों के लिए नियम

ईडब्ल्यूएस वर्ग में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर मेरिट के आधार पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को EWS-UR श्रेणी में रखा गया है। वहीं, समान अंक पाने वाले उम्मीदवारों में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में प्राथमिकता दी गई है।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “Result for the Post of Staff Nurse under Advt. No. 23/2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर/नाम सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed