फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Recruitment 2023 Head Constable Vacancy Last Day, How to Apply for 247 Army Jobs

BSF Bharti: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि आज, 18 से 25 वर्षीय 12वीं पास युवा करें अप्लाई

Sun, 21 May 2023 01:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 01:02 PM IST
सार

BSF Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 21 मई को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSF Recruitment 2023 Head Constable Vacancy Last Day, How to Apply for 247 Army Jobs
BSF Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

BSF Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 21 मई को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध कराई गई है। बीएसएफ की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 247 पदों को भरना है, जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की हैं और 30 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की हैं।

विज्ञापन

 

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 पंजीकरण 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 22 अप्रैल, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए पंजीकरण शुरू किया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई, 2023 तक है। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार अब BSF के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSF Recruitment 2023 आयु सीमा 

आवेदक उम्मीदवार 12 मई, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यता में दो साल के आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60 फीसदी कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2023 हेड कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क 

अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और साथ ही 47.20 रुपये सेवा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 

BSF Recruitment 2023 हेड कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र को पूरा करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed