Jobs: बीएसएफ और पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी; कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और SI के 10267 पदों पर चल रहीं भर्तियां
Government Jobs: अगर आप डिफेंस या पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं तो बीएसएफ और पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड-कांस्टेबल और एसआई के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। कुल 10267 पदों को भरने के लिए ये भर्तियां आयोजित की जा रहीं हैं।
विस्तार
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और विभिन्न राज्य पुलिस विभागों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर नौकरी पाने का शानदार अवसर है। यहां सभी भर्तियों के बारे में बताया गया है। आप अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस में एसआई के 4,543 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी सहित अलग-अलग डिपोर्टमेंट्स के लिए एसआई के कुल 4,543 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ग्रेजुएट और 21 से 28 वर्ष के आयु वाले लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयुसीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट भी दी गई है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 11 सितंबर तक करें आवेदन; आयु सीमा में मिली इतने साल की छूट
RPSC SI Vacancy: राजस्थान में एसआई के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 निर्धारित है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में एसआई और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट हैं तो अभी करें पंजीकरण
BSF Head Constable RO RM Recruitment: बीएसएफ में 1,121 पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) संचार व्यवस्था के अंतर्गत हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती करने वाला है। पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी। कुल 1121 रिक्तियों को भरा जाएगा। 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
BSF Constable Tradesmen Vacancy: बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3500 से अधिक पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2025 है। भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए पद निकाले गए हैं, जिनमें कुक, वॉशरमैन, बार्बर, स्वीपर, और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या अनुभव होना आवश्यक हो सकता है (जो पद के अनुसार तय होगा)। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सीमा सुरक्षा बल में 3500+ पदों पर भर्ती, वेतन 69000+ से अधिक; जानें कैसे होगा चयन