{"_id":"688338d6c4ad8d0ab907b98f","slug":"bsf-recruitment-2025-apply-now-for-3500-tradesman-posts-check-salary-and-selection-process-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSF Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल में 3500+ पदों पर आज से आवेदन शुरू, वेतन 69000+ से अधिक; जानें कैसे होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSF Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल में 3500+ पदों पर आज से आवेदन शुरू, वेतन 69000+ से अधिक; जानें कैसे होगा चयन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
BSF Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल में 3500 से ज्यादा कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार BSF की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए पद निकाले गए हैं, जिनमें कुक, वॉशरमैन, बार्बर, स्वीपर, और अन्य शामिल हैं।
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या अनुभव होना आवश्यक हो सकता है (जो पद के अनुसार तय होगा)।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर (चयन प्रक्रिया)
- फोटो : freepik
आयु सीमा और शारीरिक मानदंड
BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 165 सेंटीमीटर और सीना 75 से 80 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। हालांकि, शारीरिक मापदंडों में भी आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Exam
- फोटो : Adobe Stock
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें PST (शारीरिक मानक परीक्षण), PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और एनालिटिकल एप्टीट्यूड से जुड़े 25-25 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर (वेतन)
- फोटो : freepik
सैलरी और सुविधाएं
कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें मेडिकल, यात्रा भत्ता, राशन, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसी कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।