फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SI-Platoon Recruitment 2025: Applications Open for 1,015 Posts, Graduates Can Apply Now

RPSC SI-Platoon Vacancy: एसआई और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट हैं तो अभी करें पंजीकरण

Sun, 10 Aug 2025 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

RPSC SI-Platoon Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
SI-Platoon Recruitment 2025: Applications Open for 1,015 Posts, Graduates Can Apply Now
- फोटो : freepik

विस्तार

RPSC SI-Platoon Commander Recruitment 2025:  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) रविवार, 10 अगस्त 2025 से राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन

कुल 1015 पदों पर होगी भर्ती

आयोग इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1015 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इनमें सब-इंस्पेक्टर (AP) के 896 पद, सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया के 4 पद और सब-इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा, सब-इंस्पेक्टर (IP) के लिए 26 पद और प्लाटून कमांडर (RAC) के लिए 64 पद निर्धारित किए गए हैं।  

भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। यह विश्वविद्यालय केन्द्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा स्थापित, संसद या राज्य विधानमंडल के अधिनियम से गठित, या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत घोषित होना चाहिए। इसके अलावा, आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी स्वीकार्य है।

साथ ही, आवेदक को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य है।

अधिकतम आयु मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों और महिला उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, RPSC ने प्रावधानों के तहत 1 जनवरी 2025 तक अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए सामान्य, EWS और OBC (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwD) अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।  
  • होम पेज पर RPSC Sub Inspector/Platoon Commander Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो आवश्यक विवरण भरकर एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
  • सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन पत्र को सावधानी से जांचें और सबमिट कर दें।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed