फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India Recruitment 2020 apply before 21 december

बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली हैं नौकरियां, 21 दिसंबर से पहले कर लें आवेदन

Fri, 18 Dec 2020 05:23 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 18 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bank of India Recruitment 2020 apply before 21 december
जॉब्स - फोटो : Social Media

Bank of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया ने कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल (एमएमजीएस) II में स्पेशलिस्ट सिक्यूरिटी ऑफिसरऔर फायर ऑफिसरके पदों पर नौकरियां निकली हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: जानिए, कहां-कहां निकली हैं बंपर नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
विज्ञापन



इन नौकरियों के लिए वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो जिनके पास स्नातक डिग्री हो और अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का कम से कम तीन माह का कोई कोर्स किया हो। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास आर्मी/नेवी/एयर फोर्स में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देख लें। इन नौकरियों के  लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है और 21 दिसंबर को आवेदन का आखिरी दिन है।  एसएसओ और फायर अधिकारी के पदों के लिए योग्यता और उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है। एसएसओ पदों के लिए आयु सीमा 25 साल से 40 साल के बीच रखी गई है। जबकि फायर ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 25 साल से 35 साल के बीच मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्यता और पदों के विवरण के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed