फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda Recruitment 2023 acquisition officers post know how to apply online at bankofbaroda.in

Bank Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 पदों पर निकलीं भर्तियां, यह है पात्रता और पूरी प्रक्रिया

Thu, 23 Feb 2023 06:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 06:13 PM IST
सार

Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनुबंध के आधार पर 500 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2023 acquisition officers post know how to apply online at bankofbaroda.in
Bank of Baroda Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनुबंध के आधार पर धन प्रबंधन सेवाओं ( Wealth Management Services) में अधिग्रहण अधिकारियों (Acquisition Officers) के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन








 

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 500 अधिग्रहण अधिकारियों के पदों को भरना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 फरवरी, 2023 को 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में  एआईसीटीई डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला उम्मीदवारों / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का शुल्क लागू है।

ऐसे करें आवेदन

  • बीओबी के करियर पेज bankofbaroda.in/Careers.htm पर जाएं।
  • 'Current Opportunities' पर जाएं और अधिग्रहण अधिकारी पदों के लिए आवेदन करें।
  • 'अभी आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed