PBSSD Admit Card 2021: पश्चिम बंगा सोसाइटी फॉर स्किल डेवलपमेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
PBSSD Admit Card 2021: पीएसएसडी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), उप-विभागीय परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह पीएसएसडी की आधिकारिक वेबसाइट pbssd.gov.in पर जाकर एपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगा सोसाइटी फॉर स्किल डेवलपमेंट (पीएसएसडी) द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती के तहत लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। पीएसएसडी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), उप-विभागीय परियोजना प्रबंधक, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह पीएसएसडी की आधिकारिक वेबसाइट pbssd.gov.in पर जाकर एपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें की इस भर्ती के लिखित परीक्षा का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2021 को किया जाएगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा में कोरोना वायरस से सुरक्षा से जुड़ी सभी गाइलाइंस का पालन करें। मास्क लगाकर रखें और सैनटाइजर भी साथ रखें।
यह भी पढ़ें- RDPRD Recruitment 2021: राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती
एडमिट कार्ड को डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा निर्देशों का पालन कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार पीएसएसडी की आधिकारिक वेबसाइट pbssd.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे whats new के सेक्शन में जाएं।
3. यहां दिखाई दे रहे admit card link of written exam for SPM, DPM, SDPM, BLS and PADEO posts के लिंक पर क्लिक करें।
4. उम्मीदवार मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना नाम, पासवर्ड और अन्य जानकारी भरें और सबमिट के बटन पर करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
डीपीएम, एसडीपीएम, बीएलएस, पीएडीईओ के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ।
एसपीएम परीक्षा के पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ।