फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RDPRD Recruitment 2021 Recruitment is going on for various posts in Rajasthan Rural Development and Panchayati Raj Department, apply like this

RDPRD Recruitment 2021: राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती

Tue, 16 Nov 2021 03:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 03:32 PM IST
सार

RDPRD Recruitment 2021:  राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडीपीआरडी) भर्ती के माध्यम से कुल 106 पदों पर नियुक्ति की जानी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2021 तक है।

विज्ञापन
RDPRD Recruitment 2021 Recruitment is going on for various posts in Rajasthan Rural Development and Panchayati Raj Department, apply like this
RDPRD Recruitment 2021 - फोटो : ANI

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडीपीआरडी) में अच्छा अवसर सामने आया है। विभाग ने विभिन्न पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सामाजिक विकास विशेषज्ञ, राज्य संसाधन व्यक्ति और जिला संसाधन व्यक्ति के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडीपीआरडी) की आधिकारिक वेबसाइट rdprd.gov.in या socialaudit.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडीपीआरडी) भर्ती के माध्यम से कुल 106 पदों पर नियुक्ति की जानी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2021 तक है। विभाग के द्वारा इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को अच्छी रह से पढ़ लें। 
विज्ञापन


राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडीपीआरडी) भर्ती के लिए योग्यता 

सामाजिक विकास विशेषज्ञ-
इस पद पर चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डुग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री होनी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य संसाधन व्यक्ति- इस पद पर चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक कार्य (सोशल वर्क) में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री होनी भी जरूरी है।

जिला संसाधन व्यक्ति- इस पद पर चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक कि डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री होनी भी जरूरी है।


आरडीपीआरडी भर्ती के लिए पदों की संख्या

1. भर्ती के लिए कुल पद- 106
2. सामाजिक विकास विशेषज्ञ के लिए- 1 पद
3. राज्य संसाधन व्यक्ति के लिए- 6 पद
4. जिला संसाधन व्यक्ति के लिए- 99 पद

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आरडीपीआरडी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 75 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed