फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: आज 13000 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म, जानें किस-किस विभाग में भर्ती

Mon, 31 Aug 2026 12:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 31 Aug 2026 12:27 PM IST
सार

सरकारी नौकरी 2026: अगस्त के आखिरी दिन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास आज 13,129 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका है। एसबीआई क्लर्क, राजस्थान बिजली विभाग और पंजाब पीटीआई भर्ती के आवेदन आज बंद हो रहे हैं। तीनों भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
Government Jobs 2026: Apply Today for 13,129 SBI, RVUNL and Punjab PTI Vacancies, Check details here
Government Jobs 2026 - फोटो : AI Generated

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज यानी 31 अगस्त 2026 अहम तारीख है। तीन बड़ी भर्तियों में आवेदन की प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के 9,124 पद, राजस्थान की बिजली कंपनियों में 2,005 पद और पंजाब में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) के 2,000 पद शामिल हैं। यानी कुल 13,129 पदों पर आवेदन का मौका आज खत्म हो जाएगा। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Government Jobs 2026: Apply Today for 13,129 SBI, RVUNL and Punjab PTI Vacancies, Check details here
SBI Clerk Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

एसबीआई क्लर्क के 9,124 पद, आज आखिरी मौका

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इनमें 7,680 नियमित और 1,444 बैकलॉग पद शामिल हैं। जूनियर एसोसिएट पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 को 20 से 28 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा 27 सितंबर और 3 अक्तूबर 2026, जबकि मुख्य परीक्षा 27 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

 
जरूरी जानकारी विवरण
पद जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री)
कुल पद 9,124
नियमित पद 7,680
बैकलॉग पद 1,444
योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा 27 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा 27 नवंबर 2026
वेतनमान 24,050 से 64,480 रुपये
शुरुआती मूल वेतन 26,730 रुपये
अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

 

Government Jobs 2026: Apply Today for 13,129 SBI, RVUNL and Punjab PTI Vacancies, Check details here
RVUNL Recruitment 2026 - फोटो : freepik

राजस्थान बिजली कंपनियों में 2,005 पद, रात 11:59 बजे तक आवेदन

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) और अन्य राज्य बिजली कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती के आवेदन भी आज बंद हो रहे हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में कनिष्ठ अभियंता प्रथम, कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पद शामिल हैं। कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखाकार के लिए आयु सीमा 18 से 43 वर्ष, जबकि कनिष्ठ अभियंता के लिए 21 से 43 वर्ष है। चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच के जरिए होगा। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, जीवंत फोटो और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी।

 
पद पदों की संख्या योग्यता
कनिष्ठ अभियंता प्रथम (विद्युत) 727 विद्युत अभियांत्रिकी में बीई/बीटेक/एएमआईई
कनिष्ठ अभियंता प्रथम (यांत्रिक) 110 यांत्रिक अभियांत्रिकी में बीई/बीटेक/एएमआईई
कनिष्ठ अभियंता प्रथम (सिविल) 32 सिविल अभियांत्रिकी में बीई/बीटेक/एएमआईई
कनिष्ठ लेखाकार 371 वाणिज्य/प्रबंधन योग्यता और आवश्यक कंप्यूटर पाठ्यक्रम
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय 765 12वीं और आवश्यक कंप्यूटर पाठ्यक्रम
कुल 2,005 -

अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs 2026: Apply Today for 13,129 SBI, RVUNL and Punjab PTI Vacancies, Check details here
Punjab PTI Vacancy 2026 - फोटो : AI Generated

पंजाब में पीटीआई के 2,000 पद, आज ही भर दें फॉर्म

पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय की ओर से प्राथमिक संवर्ग में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के 2,000 पदों पर भर्ती के आवेदन भी आज यानी 31 अगस्त को बंद हो रहे हैं। इस पद के लिए शुरुआती निश्चित वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं के साथ डीपीएड या सीपीएड डिप्लोमा और मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय जरूरी है। डीपीएड या सीपीएड के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा की तारीख तक जरूरी योग्यता हासिल करनी होगी।

 
जरूरी जानकारी विवरण
पद शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, प्राथमिक संवर्ग
कुल पद 2,000
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष
शुरुआती निश्चित वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह
योग्यता 12वीं, डीपीएड/सीपीएड और मैट्रिक में पंजाबी
आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा तारीख बाद में घोषित होगी
अधिक जानकारी यहां पढ़ें...


इस भर्ती में पहले मैट्रिक स्तर की पंजाबी भाषा परीक्षा होगी, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके बाद 70 अंकों की वस्तुनिष्ठ विभागीय लिखित परीक्षा होगी। खेल उपलब्धि के आधार पर अधिकतम 30 अंकों का लाभ मिल सकता है। शारीरिक पात्रता परीक्षा केवल अर्हता के लिए होगी और इसके पांच में से कम से कम तीन चरण पास करने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को इस परीक्षा से छूट दी गई है।

विज्ञापन
Government Jobs 2026: Apply Today for 13,129 SBI, RVUNL and Punjab PTI Vacancies, Check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

आज आवेदन नहीं किया तो क्या होगा?

इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। एसबीआई क्लर्क और पंजाब पीटीआई भर्ती में भी आज आवेदन का आखिरी मौका है, जबकि राजस्थान बिजली कंपनियों की भर्ती के लिए आवेदन रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान के बाद अंतिम आवेदन की प्रति सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed