फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HLL Recruitment 2026: 16 Vacancies Open, Check Eligibility and Last Date

एचएलएल वैकेंसी 2026: अलग-अलग विभागों में चल रही है भर्ती, सीटीसी 30.70 लाख तक, क्या है पदानुसार योग्यता?

Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में 16 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है।

विज्ञापन
HLL Recruitment 2026: 16 Vacancies Open, Check Eligibility and Last Date
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अलग-अलग विभागों में 16 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मैनेजर से लेकर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जैसे पदों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या है पदानुसार योग्यता?

विज्ञापन
पद शैक्षणिक योग्यता जरूरी अनुभव
सीनियर ऑपरेशन मैनेजर - मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में एमबीए संबंधित क्षेत्र में 6 साल
असिस्टेंट जनरल मैनेजर - मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में एमबीए संबंधित क्षेत्र में 12 साल
असिस्टेंट जनरल मैनेजर - लाइफपाथ विज्ञान में स्नातक + मार्केटिंग में एमबीए स्वास्थ्य सेवा/ट्रेनिंग में 12 साल
एसोसिएट जनरल मैनेजर - स्वास्थ्य सेवाएं विज्ञान में स्नातक + मार्केटिंग में एमबीए स्वास्थ्य सेवा/मेडिकल शिक्षा में 18 साल
एसोसिएट जनरल मैनेजर - उपभोक्ता उत्पाद मार्केटिंग में एमबीए/पीजी डिप्लोमा संबंधित क्षेत्र में 18 साल
सीनियर मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर - ट्रेनिंग और डेवलपमेंट मानव संसाधन में एमबीए/पीजीडीएम सीनियर मैनेजर: 10 साल, डीजीएम: 12 साल
मैनेजर - कानूनी विभाग एलएलबी कॉर्पोरेट कानून और अनुबंध में 8 साल
डिप्टी जनरल मैनेजर/डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट - फार्मा रिटेल बी.फार्म/बीटेक + मार्केटिंग/ऑपरेशंस में एमबीए डीजीएम: 12 साल, डीवीपी: 15 साल
डिप्टी जनरल मैनेजर - आईटी कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक आईटी क्षेत्र में 12 साल
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट/एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - मानव संसाधन मानव संसाधन में एमबीए/पीजीडीएम डीवीपी: 15 साल, एवीपी: 18 साल
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट - कंपनी सचिव एसीएस कंपनी सचिवीय काम में 15 साल
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - सिविल सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक निर्माण और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 18 साल
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - वित्त सीए/सीएमए वित्त और लेखा में 18 साल
वाइस प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी सीए/सीएमए वित्त, लेखा, बजट और टैक्स में 20 साल
वाइस प्रेसिडेंट - फार्मा रिटेल बी.फार्म/बीटेक/विज्ञान में स्नातक + एमबीए कुल 20 साल, फार्मा रिटेल में 7 साल का नेतृत्व अनुभव
वाइस प्रेसिडेंट - प्रोडक्ट मार्केटिंग मार्केटिंग में एमबीए/पीजी डिप्लोमा कुल 20 साल, हेल्थकेयर प्रोडक्ट मार्केटिंग में 7 साल का नेतृत्व अनुभव

कैसे होगा चयन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी।
  • आवेदन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू के दौरान सभी जरूरी मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • सरकारी, अर्ध-सरकारी, पीएसयू या स्वायत्त संस्थानों में काम कर रहे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करना होगा।
  • उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतनमान अनुमानित वार्षिक पैकेज (CTC)
सीनियर ऑपरेशन मैनेजर - मानसिक स्वास्थ्य 35,000 - 65,000 10.07 लाख
असिस्टेंट जनरल मैनेजर - मानसिक स्वास्थ्य 60,000 - 90,000 17.06 लाख
असिस्टेंट जनरल मैनेजर - लाइफपाथ 60,000 - 90,000 17.78 लाख
एसोसिएट जनरल मैनेजर - स्वास्थ्य सेवाएं 70,000 - 95,000 20.69 लाख
एसोसिएट जनरल मैनेजर - उपभोक्ता उत्पाद 70,000 - 95,000 20.69 लाख
सीनियर मैनेजर - ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट 60,000 - 1,80,000 18.54 लाख
डिप्टी जनरल मैनेजर - ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट 70,000 - 2,00,000 21.57 लाख
मैनेजर - कानूनी विभाग 50,000 - 1,60,000 15.50 लाख
डिप्टी जनरल मैनेजर - फार्मा रिटेल 70,000 - 2,00,000 21.57 लाख
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट - फार्मा रिटेल 80,000 - 2,20,000 24.61 लाख
डिप्टी जनरल मैनेजर - आईटी 70,000 - 2,00,000 21.57 लाख
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट - मानव संसाधन 80,000 - 2,20,000 24.61 लाख
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - मानव संसाधन 90,000 - 2,40,000 27.65 लाख
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट - कंपनी सचिव 80,000 - 2,20,000 24.61 लाख
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - सिविल 90,000 - 2,40,000 27.65 लाख
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - वित्त 90,000 - 2,40,000 27.65 लाख
वाइस प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) 1,00,000 - 2,60,000 30.70 लाख
वाइस प्रेसिडेंट - फार्मा रिटेल समेकित वेतन अनुभव और योग्यता के अनुसार
वाइस प्रेसिडेंट - प्रोडक्ट मार्केटिंग समेकित वेतन अनुभव और योग्यता के अनुसार

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed