फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   98 percent students can get the exam city of their choice-safalta

CUET 2022: 98 प्रतिशत छात्रों को मिल सकती है अपने पसंद की एग्जाम सिटी, शहर बदलने के लिए NTA से रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं आप

Thu, 14 Jul 2022 11:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 14 Jul 2022 11:46 PM IST
सार

CUET यूजी 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच किया जाना है। इस परीक्षा में तकरीबन 15 लाख छात्र हिस्सा लेने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
98 percent students can get the exam city of their choice-safalta
CUET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच किया जाना है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंगएजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है और NTA द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक इसके फर्स्ट स्लॉट में तकरीबन 8,10,000 छात्र हिस्सा लेंगे जबकि इसके दूसरे स्लॉट में तकरीबन 6,80,000 छात्र हिस्सा लेंगे। इनदोनों स्लॉट्स को मिलाकर इस परीक्षा में तकरीबन 14,90,000 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। CUET के स्कोरकार्ड के आधार पर छात्रों को 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। CUET में हिस्सा लेने जा रहे छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी देख सकते हैं। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए NTA ने देश के 500 शहरों समेत विदेश के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

अब 10 के बजाए 13 दिन तक चलेगी परीक्षा :

CUET यूजी का आयोजन अब 10 के बजाए 13 दिनों तक किया जाएगा। दरअसल NTA द्वारा कुछ दिनों पहले दी गई जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जानी थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का फेज 1 अब 15, 16, 19 और 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जबकि इसके दूसरे फेज की परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 10, 17, 18 और 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा।

विज्ञापन

98 प्रतिशत छात्रों को मिल सकता है अपने पसंद का शहर :

CUET यूजी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले 98 प्रतिशत छात्रों को अपने पसंद की एग्जाम सीटी उपलब्ध कराई जा सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में हिस्सा लेने जारहे तकरीबन 98 प्रतिशत छात्रों को अपने पसंद की एग्जाम सिटी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन रिपोर्ट्स के मुताबिक जो छात्र अपने एग्जाम सेंटर के शहर से खुश नहीं हैं, वे NTA के पास अपनी समस्या दर्जकरा सकते हैं और NTA द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। छात्र NTA के पास परीक्षा के शहर से जुड़ी अपनी समस्या को ईमेल के जरिए पहुँचा सकते हैं। छात्रों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed