फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Getting Feedback Isn’t Enough, Learn How to Turn Your Boss’s Advice into Real Improvement

Job: सिर्फ फीडबैक सुनना नहीं, उसे अपनाना भी है जरूरी; जानें कैसे अपने काम में लाएं बॉस की सलाह से असली सुधार

Mon, 28 Apr 2025 09:00 AM IST
शाहीन परवीन मेलोडी विल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मेलोडी विल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 28 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

Job: सिर्फ फीडबैक सुनना काफी नहीं, उसे अपनाना जरूरी है। बॉस से मिली सलाह को अपने काम में शामिल कर के ही आप असली सुधार ला सकते हैं। यह न केवल आपकी कार्यशैली को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको एक बेहतर प्रोफेशनल भी बनाएगा। फीडबैक को अवसर समझें, और अपने काम में तुरंत बदलाव लाएं।

विज्ञापन
Getting Feedback Isn’t Enough, Learn How to Turn Your Boss’s Advice into Real Improvement
Job Feedback - फोटो : freepik

विस्तार

Job Feedback: क्या आपके बॉस से आपको कभी अस्पष्ट फीडबैक मिला? हो सकता है कि आपके बॉस ने कहा हो कि आपको अधिक रणनीतिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। एक तरफ, आप उनकी राय सुनना पसंद करते हैं, लेकिन दूसरी ओर आप निराश भी हो सकते हैं कि उनका मार्गदर्शन कार्रवाई योग्य या स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि जैसे-जैसे आप कॅरिअर में आगे बढ़ते हैं, आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप कम दिशा-निर्देश के साथ बेहतर निर्णय लें और अपने आस-पास की अस्पष्टता को समझें। आप स्पष्ट फीडबैक को कार्रवाई योग्य बनाने में जितने बेहतर होंगे, उतने ही प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम भी होंगे।

विज्ञापन

बेहतर सवाल पूछें

यदि आप अपने लीडर का दृष्टिकोण जानना चाहते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछ सकते हैं-जैसे क्या आपके पास कोई प्रतिक्रिया है? आपने क्या सोचा? मैं क्या एक चीज अलग कर सकता था? या किसी सवाल का अधिक सटीक तरीके से जवाब कैसे दे सकता था? ऐसे प्रश्न करके आप अपने बॉस का मन पढ़ सकते हैं और सकारात्मक फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक को लक्ष्य से जोड़ें

जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य को अपने बॉस के फीडबैक से जोड़ते हुए उन्हें ई-मेल करें कि इस तिमाही मेरा लक्ष्य नई प्रोजेक्ट पर कार्य करना है, और उनसे पूछें कि आपको अभी कंपनी या हमारे सहकर्मियों में क्या सबसे अच्छा और जरूरी काम दिखाई दे रहा है? इससे यह पता चलता है कि आप अपने पेशेवर विकास को गंभीरता से ले रहे हैं और अपने बॉस से न केवल प्रोत्साहन की, बल्कि सार्थक मार्गदर्शन की भी अपेक्षा रखते हैं।

विकल्प प्रस्तुत करें

यदि आप किसी विषय पर अपने बॉस से जल्द ही फीडबैक प्राप्त करने की उम्मीद रखते हैं, तो उनके सामने उस विषय पर दो स्पष्ट विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं, जैसे कि क्या मैं स्वतंत्र रूप से इस विषय  पर बातचीत कर सकता हूं या अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए आपकी प्रतीक्षा करूं? क्या मुझे टीम के सदस्यों को सलाह देनी चाहिए या बड़ी और चुनौतीपूर्ण वाली परियोजनाओं पर काम करना चाहिए?

स्पष्ट बात करें

कभी-कभी बॉस को यह एहसास नहीं होता कि उनकी संचार शैली आपके लिए काम नहीं कर रही है। इसलिए उन्हें अपनी प्राथमिकता बताएं और उनसे अपनी बात को उदाहरण देकर स्पष्ट करने के लिए अनुरोध करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed