फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   CA Foundation Result: Results of CA Foundation exam of June session expected today, check from here

CA Foundation Result: आज जारी हो सकते हैं जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे, यहां से कर सकेंगे चेक

Mon, 29 Jul 2024 10:25 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

ICAI CA Foundation Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया, जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे आज घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे कर पाएंगे उम्मीदवार परिणाम चेक, यहां पढ़ें।
 

विज्ञापन
CA Foundation Result: Results of CA Foundation exam of June session expected today, check from here
ICAI CA, आईसीएआई सीए - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

CA Foundation June 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है।  जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

सीए फाउंडेशन कोर्स की जून सत्र की परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार पेपर शामिल थे, पेपर 1 और पेपर 2 सब्जेक्टिव टाइप थे और पेपर 3 और पेपर 4 ऑब्जेक्टिव टाइप थे। प्रत्येक पेपर में कुल 100 अंक थे। ऑब्जेक्टिव पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25% की नेगेटिव मार्किंग थी।

विज्ञापन


सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, अभ्यर्थी को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक तथा कुल मिलाकर 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। पिछले सत्र में 29.99% उम्मीदवार सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल हुए थे। पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 30.19% रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 29.77% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CA Foundation June 2024 Result: इन विवरणों को करें चेक
 

  • उम्मीदवार का नाम एवं रोल नम्बर
  • जन्म की तारीख
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • सीए फाउंडेशन में कुल अंक
  • योग्यता स्थिति

 

CA Foundation June 2024 Result: कैसे चेक करें परिणाम 
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद सीए फाउंडेशन जून 2024 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • ICAI CA परिणाम जून 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • चेक करने के बाद उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed