फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Executive Result 2026: Check CBT Result and Scorecard for 470 Posts, Steps to download Scorecard

आईओसीएल: 470 कार्यकारी पदों वाली भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी, सिर्फ इस तारीख तक देख सकेंगे रिजल्ट

Fri, 16 Oct 2026 07:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 470 एग्जीक्यूटिव पदों वाली भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
IOCL Executive Result 2026: Check CBT Result and Scorecard for 470 Posts, Steps to download Scorecard
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कार्यकारी अधिकारी भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 470 कार्यकारी पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने की सुविधा सिर्फ निर्धारित समय तक ही उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


इस भर्ती में कुल 470 पद हैं। इनमें ग्रेजुएट इंजीनियर, मार्केटिंग ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर (AQCO) और डिप्लोमा इंजीनियर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा से संबंधित जानकारी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां देखी जा सकती हैं। उम्मीदवारों को अपने विवरण और परिणाम की स्थिति ध्यान से चेक करनी चाहिए।

विज्ञापन

आगे चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

सीबीटी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में आगे ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क (GT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हैं। अगले चरण में शामिल होने से संबंधित निर्देश उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना के अनुसार देखने चाहिए।

विज्ञापन

रिजल्ट देखने की अंतिम तारीख क्या है?

आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम आज, 16 अक्तूबर 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आज से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने की समय सीमा 31 अक्तूबर 2026 है। अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान ही रिजल्ट देख पाएंगे। उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए।

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • अब Recruitment of Executives through CBT – 2026 सेक्शन खोलें।
  • यहां Click here to view scorecard of CBT for Recruitment of Executives [16/10/2026] लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाला स्कोरकार्ड देखें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed