फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Transport businessman house looted of six lakhs in Giridih

Jharkhand: गिरिडीह में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर लूट, परिजनों को बंधक बनाकर लूटे छह लाख

Wed, 04 Jan 2023 08:27 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 08:27 PM IST
सार

पीड़ित अरुण अग्रवाल के मुताबिक अपराधियों ने करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट की। इन दो घंटे के दौरान अपराधियों ने एक लाख नगद और पांच लाख के जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन
Transport businessman house looted of six lakhs in Giridih
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर धाबा बोल दिया। डकैतों ने मंगलवार की रात परिवार को घर में बंधक बना लिया और घर से नगदी सहित छह लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। सूचना मिलते ही एसडीपीओ नौशाद आलम घटनास्थल पहुंचे, घटना का जायजा लिया। परिवार ने पुलिस को बताया कि बदमाश हथियारों से लैस थे।

विज्ञापन


दरवाजा खोला तो कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस आए
पीड़ित अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात जब वह तगादा करके अपने घर लौटे तो किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला तो कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस आए और रिवाल्वर और अन्य हथियार दिखाकर घरवालों को डरा दिया। भय दिखाकर पत्नी और दो पोतियों को भी अपने कब्जे में ले लिया और शांत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


अपराधियों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा
इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर मे अलमारियों को कुरेदा और उनमें रखे समान और नगदी को लूट लिया। अरुण अग्रवाल के मुताबिक अपराधियों ने करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट की। इन दो घंटे के दौरान अपराधियों ने एक लाख नगद और पांच लाख के जेवरात लूट लिए। वहीं अपराधियों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा, गुल्लक से भी पैसे निकाल लिए। उन्होंने कहा कि बदमाश नकाब से अपना चेहरा ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के व्यापारी भी डरे और सहमे हुए हैं
अरुण अग्रवाल घटना से पूरी तरह से डर गए हैं। अपने साथ हुई घटना की बात जब रिश्तेदारों और बाजार के लोगों को बताई तो उनके घर लोगों का तांता लग गया। एसडीपीओ नौशाद आलम अपने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे साथ ही उन्होंने अपराधियों के पकड़ने की बात कही है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के व्यापारी भी डरे और सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed