{"_id":"634c1db9f2831b12be5950c1","slug":"three-girls-died-in-chatra-due-to-mud-slide-condition-of-two-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चाल धंसने से तीन युवतियों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर, दिवाली के लिए दुधिया मिट्टी लाने गई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चाल धंसने से तीन युवतियों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर, दिवाली के लिए दुधिया मिट्टी लाने गई थीं
Sun, 16 Oct 2022 08:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:35 PM IST
सार
पुलिस निरीक्षक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दो युवतियों को किसी तरह से निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए चतरा के अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
चतरा जिले में चाल धंसने से हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की दोपहर बिलासपुर गांव के पास चाल धंसने तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों मृतक बिलासपुर गांव के ही रहने वाली थीं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई सदमे में है।
विज्ञापन
प्रतापपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय आरती कुमारी (पिता मोहन भारती), 18 वर्षीय मुनका कुमारी (पिता सरजू भारती), 18 वर्षीय पींकू कुमारी (पिता गजेंद्र भारती) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दो युवतियों को किसी तरह से निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए चतरा के अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक ने आगे बताया कि घायलों को जरूरत पड़ने पर रांची के रिम्स में रेफर किया जा सकता है। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली त्योहार के लिए घर के रंग-रोगन के लिए युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी के लिए नजदीकी इलाके में गई थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
उनमें से एक बच्ची रोते हुए करीब बारह बजे गांव की ओर भागते हुए आई और उसने लोगों को बताया कि मिट्टी का चाल धंस गया है और वहां लोग दब गए हैं। इसके बाद प्रतापपुर पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो वह जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। मिट्टी को हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो की सांसें चल रही थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।