Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: High Court takes a strict stance on the normalization process for the Assistant Teacher examination

झारखंड: सहायक आचार्य परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन पर हाईकोर्ट सख्त, बीआइटी मेसरा से मांगी आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2026 04:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य परीक्षा-2023 के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले पर बीआइटी मेसरा से आठ निर्धारित बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने पहले सौंपी गई सीलबंद रिपोर्ट को अपर्याप्त मानते हुए स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
Jharkhand: High Court takes a strict stance on the normalization process for the Assistant Teacher examination
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआइटी) मेसरा को पूर्व में तय आठ बिंदुओं पर विस्तृत और स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।

विज्ञापन


बीआइटी मेसरा की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स और अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने पीठ को अवगत कराया कि अदालत ने 6 अगस्त के आदेश में आठ मुद्दे तय किए थे, जिनके आधार पर बीआइटी मेसरा को अपनी रिपोर्ट देनी थी। लेकिन बीआइटी मेसरा समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट अदालत द्वारा तय किए गए मुद्दों के अनुरूप नहीं है। बीआइटी मेसरा की समिति ने पिछली सुनवाई के दौरान नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले से जुड़ी सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस सीलबंद रिपोर्ट को पर्याप्त नहीं माना और संस्थान को सभी आठ बिंदुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेएसएससी की ओर से वकीलों ने की पैरवी
सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अदालत में पक्ष रखा। इस मामले में प्रार्थी गिरधर रावत और अन्य अभ्यर्थियों ने करीब 115 अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। इन सभी याचिकाओं में अभ्यर्थियों ने आयोग द्वारा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में लागू किए गए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट अब संस्थान से सभी आठ बिंदुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed