{"_id":"e5086cb9b1b998c0153cb597af71fdc0","slug":"tet-result-jharkhand-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, TET का रिजेल्ट जारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश, TET का रिजेल्ट जारी करें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने शिक्षक नियुक्ति का आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के आवेदन पत्र में अंक की जगह ग्रेड भरने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वैसे परीक्षार्थियों का भी रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है जिनका रिजल्ट अन्य तकनीकी कारण से रिजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन पत्र जमा करने के लिए 21 दिन का समय देने का निर्देश दिया गया है। कक्षा एक से पांच में 12,662 व कक्षा छह से आठ में 14,346 परीक्षार्थियों का रिजल्ट रिजेक्ट किया गया है।
विज्ञापन
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा एक से पांच में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू है। नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि समाप्त हो गई है।
जिलों में आवेदन पत्र की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू है। इस माह अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में और समय लग सकता है। 15 फरवरी तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करना संभव नहीं होगा।
26 हजार विद्यार्थी कर रहे दावा
शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल 26,608 परीक्षार्थी अलग-अलग कारणों से रिजल्ट रिजेक्ट होने का दावा कर रहे हैं। इसमें शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जमा नहीं करने, अंक के जगह ग्रेड लिखने, गलत पोस्ट कोड लिखने, ओएमआर में सही रोल नंबर नहीं लिख पाने, गलत विषय लिखने के कारण विद्यार्थियों का रिजल्ट रिजेक्ट किया गया था।