फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Teacher died in front of minister louis marandi house dumka

झारखंड: मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे शिक्षक, ठंड लगने से हुई मौत

Tue, 18 Dec 2018 09:01 AM IST
Trainee Trainee भाषा, दुमका
भाषा, दुमका Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 18 Dec 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher died in front of minister louis marandi house dumka
धरना स्थल - फोटो : ANI
 झारखंड के दुमका में एक मंत्री के घर के बाहर रातभर धरने पर बैठे 40 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गयई । प्रदर्शनकारियों का दावा है कि शिक्षक की मौत ठंड लगने से हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कंचन दास के तौर पर हुई है। वह अनुबंधित शिक्षक थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को डॉक्टरों ने रविवार मृत घोषित कर दिया। अन्य प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि शनिवार रात ठंड लगने से दास की मौत हुई। दुमका के सिविल सर्जन ए के झा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली है कि शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गयी।
विज्ञापन


 

राज्यभर में अनुबंधित-शिक्षक अपनी सेवा को नियमित करने एवं अन्य मांगों को लेकर पिछले तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये शिक्षक झारखंड की कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के घर के बाहर 25 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिये बारी-बारी से धरने पर बैठे थे।

प्रदर्शनरत अन्य शिक्षकों ने बताया कि छह शिक्षकों के साथ दास शनिवार को धरने में शामिल हुए। इन सभी ने मंत्री के घर के बाहर रात बितायी, लेकिन अगले दिन रविवार सुबह जब दास नहीं उठे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण पूछे जाने पर ए के झा ने कहा कि हम लोग अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। तभी मौत के सही कारण की पुष्टि कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सोमवार को मिलने की संभावना है। झा ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ वाले एक मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। बोर्ड का गठन जिला प्रशासन ने रविवार को किया था।

दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने कहा कि धरना प्रदर्शन रविवार दोपहर खत्म हो गया। इस बीच मंत्री ने शिक्षक की मौत पर संवेदना प्रकट की और दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार से इस संबंध में बात की।


पारा शिक्षकों की समस्या का जिक्र करते हुए मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अभी विदेश में हैं। मुख्यमंत्री के आने पर वह उनसे बात करेंगी। उन्होंने कहा कि अनुबंधित शिक्षकों की समस्या पर हम रचनात्मक चर्चा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed