{"_id":"5d7faec88ebc3e012c65266f","slug":"tabrez-ansari-wife-sahista-parveen-threatened-to-commit-suicide-over-husband-mob-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबरेज अंसारी की पत्नी बोलीं, आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो आत्महत्या कर लूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबरेज अंसारी की पत्नी बोलीं, आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो आत्महत्या कर लूंगी
Mon, 16 Sep 2019 09:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन
- फोटो : ANI
झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार हुए तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन ने आत्हत्या करने की बात कही है। साइस्ता परवीन ने कहा कि यदि हत्यारों पर धारा 302 (हत्या) का आरोप नहीं लगाया गया और फांसी नहीं दी गई, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
विज्ञापन
साइस्ता परवीन ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मेरे पति की मृत्यु कैसे हुई लेकिन प्रशासन में कोई भी हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Sahista Parveen, wife of Tabrez Ansari who was lynched in Jharkhand in June: If the murderers are not charged with section 302 (murder) & hanged, I will commit suicide. Whole world knows how my husband died but nobody in the administration is ready to stand with us. pic.twitter.com/zf8xRXSMgt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2019
बता दें कि इससे पहले तबरेज अंसारी की पत्नी ने का कहा था कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दिया गया। परवीन ने कहा कि पहले इस मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के प्रभाव में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया गया था।
अंसारी की पत्नी ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, मैं चाहती हूं कि सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि हमें न्याय मिल सके।