{"_id":"6afef96e558ad818710e4e82","slug":"simdega-mla-case-main-accused-arrested-from-jonha-falls-forest-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सिमडेगा विधायक के खिलाफ झूठी गवाही का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार, जोन्हा फॉल के जंगल से पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सिमडेगा विधायक के खिलाफ झूठी गवाही का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार, जोन्हा फॉल के जंगल से पकड़ा गया
Thu, 19 Nov 2026 06:59 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:59 PM IST
सार
झारखंड के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी गवाही दिलाने के लिए नाबालिग बच्ची का अपहरण करने और उस पर दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया है। उसे रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में जोन्हा फॉल के जंगल से पकड़ा गया। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है, जबकि दूसरा नामजद आरोपी अभिषेक भारती फरार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध गलत बयानबाजी और झूठी गवाही दिलवाने के लिए नाबालिग बच्ची का अपहरण करने तथा उस पर दबाव बनाने के मामले में मुख्य नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को पुलिस नरांची जिले के जंगली इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। मामले में नामजद दूसरा अभियुक्त अभिषेक भारती अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पाकरटांड़ थाने में 13 नवंबर को यहमामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों पर एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे डराने-धमकाने तथा विधायक के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए विवश करने का आरोप है। पाकरटांड़ थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से सफलता
विशेष पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान, पुलिस को तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दिलीप तिर्की रांची जिले के अनगड़ा थाना अंतर्गत ग्राम तोड़ांग स्थित जोन्हा फॉल के जंगलों में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार दिलीप तिर्की को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब फरार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
राजनीतिक हलचल और आयोग की सख्ती
इस कार्रवाई के बीच स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। सामाजिक संगठनों और भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस गलत कार्रवाई कर रही है और एक पत्रकार को फंसाने की साजिश रची जा रही है। दूसरी ओर, महिला आयोग ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पॉक्सो मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मामले की प्रगति रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।