Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Wildlife Board Meeting Hemant Soren Mobile Towers Forest Projects Palamu Tiger Reserve

सीएम सोरेन का निर्देश: झारखंड में वन्यजीव सुरक्षा आकलन के बाद लगेंगे मोबाइल टावर

Thu, 19 Nov 2026 07:31 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Thu, 19 Nov 2026 07:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक हुई। इसमें वन क्षेत्रों में मोबाइल टावर, सड़क, पुल, बिजली और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विकास कार्यों के दौरान वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा सर्वोपरि रहे। साथ ही अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों की आजीविका और बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
Jharkhand Wildlife Board Meeting Hemant Soren Mobile Towers Forest Projects Palamu Tiger Reserve
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जंगलों में मोबाइल टावर लगाने से पहले वन्यजीवों की सुरक्षा का आकलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा सर्वोपरि रहनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में वन क्षेत्रों में मोबाइल टावर, सड़क, पुल, बिजली और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने दूरदराज के गांवों में बेहतर संचार व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर लगाने के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने टावरों से निकलने वाले संभावित विकिरण के प्रभाव का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरणीय सावधानियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसका उद्देश्य वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना है। सोरेन ने यह भी कहा कि अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों की आजीविका और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव अभयारण्यों में रहने वाले स्थानीय लोगों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि संरक्षण के साथ उनकी आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सरकार का प्रयास वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। पौधरोपण को लेकर उन्होंने ऐसे पेड़ लगाने का निर्देश दिया जो इन्सानों और वन्यजीवों दोनों के काम आएं।


विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में बिजली, सड़क, पुल और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के बोंटा गांव में विद्युतीकरण और लातेहार में मोबाइल टावर लगाने के प्रस्ताव शामिल थे। कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य में पेयजल योजना के विस्तार पर भी विचार किया गया। एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पलामू टाइगर रिजर्व से करीब 18.5 किलोमीटर रेलवे तंत्र को बाहर स्थानांतरित करने का था। इन सभी प्रस्तावों पर बोर्ड में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed