फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Senior doctor tries to molest junior doctor at RIMS covid 19 ward

रिम्स के काेविड-19 वार्ड की जूनियर से सीनियर डाॅक्टर ने की दुष्कर्म की कोशिश, फरार 

Sat, 30 May 2020 07:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Senior doctor tries to molest junior doctor at RIMS covid 19 ward
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
रिम्स के कोविड वार्ड में तैनात एक सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर फरार है। वह शहर के एक प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट का दामाद है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


आराेपी डाॅक्टर की दाे महीने पहले ही शादी हुई है। डाॅक्टर की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर शुक्रवार काे जूनियर डाॅक्टर बरियातू थाना पहुंचे। वहां जूनियर डाॅक्टराें और थाना प्रभारी के बीच नाेंकझाेंक भी हुई। इसके बाद जूनियर डाॅक्टराें ने थाने का घेराव भी किया। बाद में डाॅक्टर की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जूनियर डाॅक्टर लाैटे। पीड़िता ने इस संबंध में रिम्स डायरेक्टर से लिखित शिकायत की थी।  
विज्ञापन


पीड़िता एनेस्थीसिया विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने कहा कि  21 से 27 मई तक उसकी ड्यूटी सीनियर डाॅक्टर के साथ काेविड-19 आईसीयू में लगी थी। उसे पेइंग वार्ड में एक कमरा मिला था। 27 मई काे एक मरीज इलाज के लिए काेविड आईसीयू में भर्ती था। रिपाेर्ट निगेटिव आने पर उसे कार्डियाेलाॅजी ब्लाॅक के आईसीयू में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी डाॅक्टर ने उससे कहा कि मेरे घर का दरवाजा बंद है। उसे अपने साथ रहने दे। लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद डाॅक्टर ने चाैथे तल पर ही कमरा बुक करा लिया। डाॅक्टर ने पीड़िता से पानी मांगा। जब वह पानी लेकर गई ताे डाॅक्टर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विराेध करने पर मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और बाकी सीनियरों काे इसकी जानकारी दी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed