फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ruckus in Jharkhand assembly over suspension of BJP MLAs

Jharkhand: विधानसभा का लगातार दूसरा दिन हंगामे की भेंट; भाजपा विधायकों के निलंबन के विरोध में खूब हुई नारेबाजी

Wed, 20 Dec 2023 04:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को भाजपा के तीन विधायकों को वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। इन विधायकों में भाजपा के  मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण, सचेतक जे पी पटेल और विधायक भानु प्रताप शाही शामिल थे।

विज्ञापन
Ruckus in Jharkhand assembly over suspension of BJP MLAs
झारखंड विधानसभा - फोटो : Social Media

विस्तार

इन दिनों झारखंड विधानसभा में के शीतकालीन सत्र में भी संसद की तरह ही हंगामा जारी है। विधानसभा में लगातार दूसरे दिन कार्यवाही के दौरान कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाई दी। यहां भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों के निलंबन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा गया। बुधवार को सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा विधायक रणधीर सिंह तीन विधायकों के निलंबन के विरोध में वेल में आ गए। उनके साथ ही अन्य भाजपा विधायकों ने भी वेल में आते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने बांधी काली पट्टिय़ां
विरोध कर रहे भाजपा विधायकों ने अपने निलंबित साथियों पर हुई कार्रवाई को रद्द करने की मांग की। साथ ही  अपने चेहरे पर काली पट्टी भी बांध कर नारेबाजी और तख्तियां लहराते रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने उनसे शांति बनाए रखने का आह्वान भी किया, लेकिन वे न माने। इस पर सदन की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को भाजपा के तीन विधायकों को वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। इन विधायकों में भाजपा के  मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण, सचेतक जे पी पटेल और विधायक भानु प्रताप शाही शामिल थे। तीनों पर सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा करने के लिए उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर बाउरी ने कहा- निलंबन एक तरह की तानाशाही
भाजपा विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने स्पीकर की कार्रवाई को तानाशाही रैवय्या करार दिया। बाउरी ने कहा, हम राज्य के युवाओं से संबंधित मुद्दा उठा रहे थे। लेकिन, सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। बता दें विधायकों के विरोध के कारण विधानसभा मे प्रश्नकाल नहीं चल सका। वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा में हंगामा किया। बाउरी ने कहा कि पंचायत सचिवालय के 18 हजार से अधिक कर्मी और दिव्यांग युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा, रोजगार एक संवेदनशील मुद्दा है और मुख्यमंत्री को इस पर सदन में अपना बयान देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed