Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Even after 26 years, the situation in Birsa Munda’s village, Ulihatu, remains unchanged

झारखंड: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में विकास के दावे बेअसर, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण

Fri, 06 Nov 2026 03:59 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। अधूरे आवास, बंद पेंशन, आंगनबाड़ी भवन और पेयजल की समस्या ने सरकारी विकास के दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Even after 26 years, the situation in Birsa Munda’s village, Ulihatu, remains unchanged
भगवान बिरसा मुंडा का गांव उलिहातु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड को अलग राज्य बने 26 साल होने जा रहे हैं। एक बार फिर स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन आदिवासियों के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु आज भी विकास की बाट जोह रही है। सरकारी योजनाओं और विकास के दावों के बावजूद गांव की बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कहीं आवास अधूरे पड़े हैं, तो कहीं बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन तक नहीं है।

गांव के ग्रामीण सिमोन सरकारी आवास योजना की राशि मिलने के बावजूद अधूरे मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि आवास निर्माण के लिए निर्धारित राशि का केवल आधा हिस्सा ही उन्हें मिला, जबकि शेष राशि ठेकेदार ने हड़प ली। इसके चलते उन्हें पुराने मिट्टी के मकान की छत बांस से तैयार करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

वहीं, 83 वर्षीय याकूब मुंडा आज भी खेती के लिए लकड़ी का हल तैयार करते हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, लेकिन पिछले तीन वर्षों से पेंशन बंद है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी गांव आते हैं, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं और तस्वीरें खिंचवाकर चले जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक है। केंद्र का अपना भवन नहीं होने के कारण पिछले पांच वर्षों से इसका संचालन सेविका के निजी मकान में किया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।


पढे़ं;  जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का आदेश हाईकोर्ट ने किया खारिज, हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में उलिहातु में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि गांव में अभी भी काफी विकास की जरूरत है। उनके अनुसार, सड़क और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और जल्द ही धरातल पर उतरेंगी।

मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के विकास के लिए अरबों रुपये की योजनाएं बनाई गईं, लेकिन उनका लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक यहां आ चुके हैं, लेकिन गांव की तस्वीर नहीं बदली।

राजनीतिक नेता दिलीप मिश्रा ने कहा कि हर साल 15 नवंबर को बड़े-बड़े नेता उलिहातु पहुंचते हैं। भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और विकास के वादे कर लौट जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेडियम, पुस्तकालय और सड़क निर्माण के लिए रैयतों की जमीन ली गई, लेकिन पुस्तकालय में आज भी पुस्तकें नहीं हैं। वहीं, पानी की समस्या दूर करने के लिए बोरिंग कराई गई, लेकिन उससे भी पानी नहीं मिल रहा है।

उलिहातु की बदहाली सरकारी विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे व्यंग्य में कहते हैं कि अब गांव के विकास के लिए अमेरिका से ट्रंप को ही आना पड़ेगा, तभी शायद उनके गांव की तस्वीर बदल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed