Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The BJP organized a state-level workshop regarding Tribal Pride Day and will observe a Fortnight of Pride

झारखंड: जनजातीय गौरव पखवाड़े को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, गांव से पंचायत स्तर तक होंगे कार्यक्रम

Fri, 06 Nov 2026 07:21 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 07:21 PM IST
सार

भाजपा झारखंड प्रदेश ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस और गौरव पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें गांव, टोला और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

 

विज्ञापन
The BJP organized a state-level workshop regarding Tribal Pride Day and will observe a Fortnight of Pride
कार्यशाला का उद्घाटन करते प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष

विस्तार

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस और जनजातीय गौरव पखवाड़े के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। डीबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने की। इसमें प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक जनजातीय गौरव पखवाड़े के कार्यक्रमों को व्यापक रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को जनजातीय गौरव पखवाड़े के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार भाजपा की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और जनजातीय आंदोलनों की ऐतिहासिक धरती है। यहां के जनजातीय समाज ने देश की आजादी और जल, जंगल, जमीन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया। यह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और बलिदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक निर्णय था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर और जतरा टाना भगत जैसे जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी हासिल कर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं प्रदेश संयोजक समीर उरांव ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव और टोला स्तर तक पहुंचकर जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान की गाथा लोगों तक पहुंचाएंगे। वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने जिला, मंडल और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को सम्मान देने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यशाला में सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, मनोज सिंह, अमर बाउरी, रामकुमार पाहन, शिवशंकर उरांव, रोशनी खलखो, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और संजय सरदार सहित कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed