Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: BJP launches protest in Jharkhand over Irfan Ansari's remarks

झारखंड: इरफान अंसारी के बयान पर झारखंड में भाजपा का हल्ला बोल, राहुल गांधी का कई जिलों में फूंका पुतला

Fri, 06 Nov 2026 06:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

इरफान अंसारी के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। रांची समेत विभिन्न जिलों में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP launches protest in Jharkhand over Irfan Ansari's remarks
भाजपा का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इसी क्रम में राजधानी रांची में डीपीएस के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने इरफान अंसारी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने 40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने, सेना को चुनौती देने और राहुल गांधी द्वारा उन्हें रोककर रखने की बात कही थी। भाजपा ने इस बयान को देश में अराजकता फैलाने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने वाला करार दिया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी के वीडियो से देश में अराजकता फैलाने की साजिश उजागर होती है। 40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने की बात करना और राहुल गांधी द्वारा उन्हें रोके रखने का दावा करना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश की सुरक्षा व्यवस्था और सेना को चुनौती देने जैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 15 साल पुराने लाउडस्पीकर कांड में सीवान कोर्ट पहुंचे लालू यादव, समर्थकों की उमड़ी भीड़

बाउरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देना और भारत की स्थिति नेपाल तथा बांग्लादेश से भी बदतर होने की बात कहना लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और संविधान मजबूत है। देश में तख्तापलट की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा से सवाल किया कि क्या वे मंत्री इरफान अंसारी के बयान से सहमत हैं? यदि ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री को उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। बाउरी ने कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की भी मांग की।

प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सुनील सोरेन, मनोज सिंह, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, रोशनी खलखो, अशोक बड़ाईक, सन्नी टोप्पो, मीरा मुंडा, गीता बुलमुचू, आरती कुजूर, अनिता मुर्मू, शकुंतला उरांव, संजय सरदार, शिवशंकर उरांव, वरुण साहू और गंगोत्री कुजूर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed