फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RSS chief Mohan Bhagwat birthday today he turned 71

जन्मदिन: 71 साल के हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, धनबाद में संघ कार्यों में व्यस्त रहे सरसंघचालक

Sat, 11 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत आज 71 वर्ष के हो गए। आज ही के दिन वर्ष 1950 को उनका जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। उनके जन्मदिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat birthday today he turned 71
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों उत्तर भारत के दौरे पर हैं। मोहन भागवत पहले बिहार की यात्रा की और अब झारखंड प्रवास पर हैं। आज मोहन भागवत का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन पर कोई खास कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उनका आज का दिन भी सामान्य दिनों की तरह रहा। झारखंड के धनबाद के तीन दिवसीय दौरे पर आए सरसंघचालक आरएसएस के पदाधिकारियों से मिलकर संगठन की जानकारी हासिल कर रहे हैं। बता दें कि मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। मोहन भागवत 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक हैं।

विज्ञापन


आरएसएस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि झारखंड में लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के जन्मदिन समारोह की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


जन्मदिवस पर कोई समारोह आयोजित नहीं
जन्मदिवस होने पर भी उनकी दिनचर्या अन्य दिनों की तरह ही रही। कोई समारोह आयोजित नहीं हुआ। धनबाद में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्थित कार्यकर्ता बैठक स्थल पर सुबह एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद संघ प्रमुख ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें शीर्ष 20 पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed