{"_id":"6a97cdbf0594225ff30649b3","slug":"spread-of-swine-flu-widens-in-jharkhand-36-h1n1-cases-detected-doctors-at-rims-on-alert-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4677276-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में स्वाइन फ्लू का दायरा बढ़ा: 38 से ज्यादा संक्रमित; रिम्स में 36 सैंपल की जांच में 12 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में स्वाइन फ्लू का दायरा बढ़ा: 38 से ज्यादा संक्रमित; रिम्स में 36 सैंपल की जांच में 12 पॉजिटिव
Wed, 02 Sep 2026 04:20 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:20 PM IST
सार
झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रिम्स में अब तक 36 सैंपल की जांच में 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जबकि राज्य में 38 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आने की बात कही जा रही है। रिम्स में विशेष वार्ड तैयार कर गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। रिम्स में अब तक 36 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, राज्य में अब तक 38 से अधिक संक्रमित मरीज मिलने की बात सामने आ रही है। राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों से मरीज इलाज के लिए रिम्स पहुंच रहे हैं।
बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, H1N1 एक श्वसन संबंधी संक्रमण है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस के दौरान निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से फैल सकता है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
तेज बुखार और खांसी समेत ये हैं प्रमुख लक्षण
स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यदि मरीज को सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या होंठ और चेहरे का रंग नीला पड़ने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
रिम्स में संक्रमित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों के लिए अलग विशेष वार्ड तैयार किया है। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों की 24 घंटे निगरानी कर रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड: CNG भरते वक्त हुआ खौफनाक हादसा, सिर में जा लगा नोजल और चली गई 24 वर्षीय युवक की जान
स्वास्थ्य मंत्री बोले- इलाज में नहीं बरती जाएगी लापरवाही
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए रिम्स में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा जा रहा है और चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई रखें, खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। लक्षण दिखने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।