फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   godda-wife-murder-case-husband-arrested-dead-body-recovered-after-one-and-half-month

झारखंड: डेढ़ महीने बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, आरोपी पति की निशानदेही पर कब्र से निकला शव

Thu, 17 Sep 2026 07:51 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी पति देवीलाल मुर्मू की निशानदेही पर मखनी गांव के पास नदी किनारे श्मशान स्थल से उसकी पत्नी जूही मरीना किस्कू का क्षत-विक्षत शव कब्र से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
godda-wife-murder-case-husband-arrested-dead-body-recovered-after-one-and-half-month
कब्र में छिपा था पत्नी की हत्या का राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने मखनी गांव के पास नदी किनारे स्थित श्मशान स्थल से एक महिला का क्षत-विक्षत शव कब्र से बाहर निकाला है। आरोपी पति देवीलाल मुर्मू ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद धारदार हथियार से 30 वर्षीय पत्नी जूही मरीना किस्कू की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को नदी के किनारे श्मशान स्थल में गाड़ दिया था। पुलिस ने हत्या के लगभग डेढ़ महीने बाद बुधवार देर शाम आरोपी पति की निशानदेही पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में खुला राज
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी देवीलाल मुर्मू सेवानिवृत्त फौजी है। मामले की जांच के दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति से गहन पूछताछ शुरू की। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या करने तथा शव को नदी किनारे गाड़ने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम बुधवार को श्मशान स्थल पहुंची और वहां से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरहद पर तैनात बीएसएफ जवान के घर में आठ लाख की चोरी: पांच लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
नदी किनारे गाड़ा गया शव लगभग डेढ़ से दो महीने पुराना होने के कारण अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। मृतका जूही का मायका अमरपुर गांव में है और उसका परिवार मखनी गांव से थोड़ी दूरी पर रहता है। मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने जानकारी दी कि आरोपी पति की निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया है। पुलिस प्रशासन अब पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed