फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JSSC-CGL exam irregularities case: CID raids accused's rented house in Deoghar.

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामला: देवघर में आरोपी के किराए के मकान पर सीआईडी का छापा, जानें क्या मिला?

Thu, 17 Sep 2026 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

देवघर में जेएसएससी-सीजीएल और जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने आरोपी सुधाकर कुमार के किराए के मकान पर छापा मारा। टीम ने 40 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, 3.5 लाख नकद, लैपटॉप, चेकबुक और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

विज्ञापन
JSSC-CGL exam irregularities case: CID raids accused's rented house in Deoghar.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) और जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी की टीम ने मामले में गिरफ्तार आरोपी सुधाकर कुमार के देवघर स्थित बैजनाथपुर बंधा के किराए के मकान पर सघन छापेमारी की।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान सीआईडी ने 40 से अधिक अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र, करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर वाले कई सादे चेकबुक और परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। तलाशी के दौरान मोहनपुर और रिखिया थाने की पुलिस टीम भी सीआईडी के साथ मौजूद रही।

विज्ञापन

मकान से बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले
सीआईडी की टीम ने आरोपी के ठिकाने पर तलाशी और जब्ती की पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले सुधाकर कुमार को देवघर से हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। सीआईडी के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर उसके किराए के मकान में छापेमारी की गई, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज मिले। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है। जांच टीम बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीआईडी सभी जब्त सामान को अपने साथ रांची ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर कुमार के तार राज्य के कई सरकारी विभागों की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े थे। सीआईडी के अनुसार, जेएसएससी-सीजीएल और जेपीएससी के अलावा पशुपालन विभाग, लोक अभियोजक, उच्च न्यायालय, आबकारी विभाग और शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रियाओं में भी आरोपी के गिरोह की संलिप्तता पाई गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने सीजीएल परीक्षा में कई अभ्यर्थियों की सीधे तौर पर सेटिंग कराई थी। गिरोह के स्तर पर करीब 1200 से 1300 अभ्यर्थियों की सेटिंग कराने का दावा किया जा रहा है।



पढे़ं: झारखंड: नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.20 करोड़ का इनामी असीम मंडल गिरफ्तार; अब दो कैडर की तलाश

कई शहरों में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र रटाने का आरोप
सीआईडी की जांच के अनुसार, इस पूरे खेल में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था। गिरोह के सदस्यों पर अभ्यर्थियों को हजारीबाग, आसनसोल, रांची, कोडरमा और गिरिडीह जैसी जगहों पर ले जाकर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र रटाने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक की पड़ताल में झारखंड की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग किए जाने की बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान आरोपी सुधाकर कुमार ने कुछ सत्ताधारी नेताओं के नाम भी बताए हैं। इन जानकारियों के आधार पर सीआईडी आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed