फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   motihari navi mumbai kharghar diamond gold robbery shriram sah shuttercutter gang bihar stf

Bihar: नवी मुंबई में करोड़ों की डायमंड-गोल्ड लूट का आरोपी मोतिहारी से गिरफ्तार, STF ने जेवरात और नकदी की बरामद

Sun, 23 Aug 2026 08:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 08:31 AM IST
सार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में करोड़ों रुपये की डायमंड और गोल्ड लूट के मामले में बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शटरकटवा गिरोह के सरगना श्रीराम साह को मोतिहारी के छतौनी इलाके से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
motihari navi mumbai kharghar diamond gold robbery shriram sah shuttercutter gang bihar stf
शटरकटवा गिरोह के सरगना श्रीराम साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में करोड़ों रुपये की डायमंड और गोल्ड लूट के बाद पुलिस से बचकर बिहार पहुंचे शटरकटवा गिरोह के सरगना को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार रात मोतिहारी के छतौनी इलाके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हीरे और सोने की 17 अंगूठियां, प्लेटिनम के आभूषण और अन्य कीमती जेवरात मिले हैं। इसके अलावा 90 हजार रुपये नकद और 1,170 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान के बाद पुलिस को नवी मुंबई की लूट से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

छतौनी इलाके से STF ने दबोचा

बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नवी मुंबई में लूट की वारदात के बाद शटरकटवा गिरोह का सरगना मोतिहारी पहुंचा है। इसके बाद टीम ने छतौनी इलाके में घेराबंदी कर शुक्रवार रात श्रीराम साह को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महाराष्ट्र में हुई लूट के बाद अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह मोतिहारी पहुंचा, जहां एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

17 अंगूठियां और प्लेटिनम के जेवर बरामद

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से हीरा और सोने की 17 अंगूठियां बरामद हुईं। इसके अलावा प्लेटिनम के आभूषण और कई अन्य कीमती जेवरात भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये नकद और 1,170 नेपाली रुपये भी बरामद किए हैं। बरामद जेवरात और नकदी को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवी मुंबई की लूट से जुड़ रही कड़ियां

पुलिस की शुरुआती जांच में बरामद सामान को महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में हुई करोड़ों रुपये की डायमंड और गोल्ड लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। बरामद आभूषणों से लूट की वारदात की कड़ियां और मजबूत हुई हैं। एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के दूसरे सदस्यों और लूट की पूरी वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लूट का बाकी सामान कहां छिपाया गया है और गिरोह के अन्य सदस्य फिलहाल कहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed