{"_id":"6accee84c0aab6eab603ac2e","slug":"lohardaga-hyva-accident-two-brothers-death-road-block-protest-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हाईवा की टक्कर से दो भाइयों की मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण; कंपनी के अधिकारियों को बुलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हाईवा की टक्कर से दो भाइयों की मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण; कंपनी के अधिकारियों को बुलाने की मांग
Mon, 12 Oct 2026 07:58 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:58 PM IST
सार
झारखंड के लोहरदगा में सड़क हादसे में पूर्व प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा के दो भाइयों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को दोनों के शव बड़की चांपी चौक पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण हादसे के लिए जिम्मेदार हाइवा से जुड़ी बीकेबी कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो भाइयों की मौत से भड़के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के लोहरदगा जिले में स्थित कुड़ू थाना क्षेत्र के शंखनदी-लुकुइया मुख्य पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा के दो भाइयों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को दोनों मृतकों के शवों को बड़की चांपी चौक पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हादसे के लिए जिम्मेदार हाइवा वाहन से जुड़ी बीकेबी कंपनी के उच्च अधिकारियों को तुरंत चौक पर बुलाने की मांग पर लगातार अड़े रहे।
मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो जाने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पाते ही कुड़ू थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आंदोलित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य बनाने में जुट गई।
बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कुड़ू थाना क्षेत्र के दुबांग गांव निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा के भाई जुगेश मुंडा अपने चचेरे भाई बजरंग मुंडा के साथ शनिवार को लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में स्थित कुजरा गांव के बाजार गए थे। बाजार में अपना काम पूरा करने के बाद शाम लगभग छह बजे दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर शंखनदी-लुकुइया मुख्य पथ के रास्ते वापस अपने गांव दुबांग लौट रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय कमले साइडिंग से बॉक्साइट खाली करके हेसल साइडिंग की ओर वापस आ रहा एक हाइवा वाहन बड़की चांपी जरियों के समीप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार बैठा। इस भयानक दुर्घटना में बाइक सवार बजरंग मुंडा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जुगेश मुंडा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
इलाज के दौरान दूसरे भाई की मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और स्वजनों ने गंभीर रूप से घायल जुगेश मुंडा को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। रांची के रिम्स में इलाज के क्रम में जुगेश मुंडा ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो भाइयों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे दुबांग गांव में मातम छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई: चतरा में आपराधिक वारदात की आशंका टली? हथियार और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
यातायात रोका, प्रदर्शन
सोमवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिजन और ग्रामीण शवों को लेकर बड़की चांपी चौक पर आ गए। वहां ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क के बीच में रखकर यातायात रोक दिया और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीकेबी कंपनी के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और संतोषजनक बात होने के बाद ही जाम समाप्त किया जाएगा। सड़क जाम रहने से शंखनदी-लुकुइया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंची कुड़ू थाना पुलिस लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया जा सके।