फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Dhanbad Court RPF Team And Lawyers Clash Sub Inspector Assault Bar Association Demands Action

धनबाद कोर्ट में आरपीएफ और वकीलों के बीच भिड़ंत: सब-इंस्पेक्टर से मारपीट; बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Oct 2026 09:45 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

धनबाद अदालत परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की विशेष टीम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के साथ भी मारपीट हुई। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Dhanbad Court RPF Team And Lawyers Clash Sub Inspector Assault Bar Association Demands Action
धनबाद अदालत परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की विशेष टीम और वकीलों के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ धनबाद थाने ले गई।
विज्ञापन


चैंबर में धर-पकड़ का विरोध
अधिवक्ता संतोष सिंह के अनुसार आरोपी कुणाल साव अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा था। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक अधिवक्ता के चैंबर में दाखिल हुआ और आरोपी को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बात को लेकर अधिवक्ताओं और उक्त व्यक्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनके साथ हाथापाई की, जिसके बाद अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और मामला बढ़ गया। घटना से संबंधित एक वीडियो भी प्रसारित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति: झारखंड हाईकोर्ट ने 14 माह की देरी पर खारिज की पुनर्विचार याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का हस्तक्षेप और बार की मांग
घटना के बाद बैंक मोड़, धनबाद, धनसार और भूली ओपी के प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि आरपीएफ के महुदा पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी कुणाल साव को पकड़ने अदालत पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद और हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। धनबाद बार एसोसिएशन ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए संबंधित आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed