फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   chatra-tspc-supporter-arrested-weapons-ammunition-recovered

पुलिस की कार्रवाई: चतरा में आपराधिक वारदात की आशंका टली? हथियार और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 07:43 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

झारखंड के चतरा में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के एक कथित समर्थक को हथियार और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश गंझू के पास से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस मिले, जबकि उसकी निशानदेही पर जंगल से 50 अतिरिक्त जिंदा कारतूस, दो खोखे और छह मिसफायर गोलियां बरामद की गईं।

विज्ञापन
chatra-tspc-supporter-arrested-weapons-ammunition-recovered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतरा पुलिस ने चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग स्थित एक लाइन होटल के पास से प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के एक समर्थक को देसी कट्टे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा गोलियां तुरंत जब्त कीं, जबकि उसकी निशानदेही पर पास के जंगल से 50 और जिंदा कारतूस, दो खोखे तथा छह मिसफायर गोलियां बरामद कीं। पकड़ा गया आरोपी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव का रहने वाला मुकेश गंझू है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस की छापामारी
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित साई नाथ लाइन होटल के पास एक व्यक्ति घातक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचा, मैदान में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा। छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पास से मिले हथियार और कारतूस
पकड़े गए व्यक्ति की प्राथमिक तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा गोलियां मिलीं। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी से सघन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जंगल के भीतर छिपाकर रखी गई अन्य गोलियों के ठिकाने का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही वाले स्थान पर तलाशी ली, जहां से 50 जिंदा गोलियां और दो खोखे बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त जांच के दौरान छह मिसफायर गोलियां भी पुलिस ने जब्त कीं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 60 जिंदा गोलियां, दो खोखे और छह मिसफायर गोलियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो परिवारों के बुझ गए चिराग: बिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, तीन घायल; घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी


नक्सली संगठन व आपराधिक गिरोह से संबंध
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मुकेश गंझू ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि जब्त कट्टा और गोलियां टीएसपीसी के एक नक्सली ने उसे दी थीं। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी का संपर्क राहुल दुबे आपराधिक गिरोह के साथ भी था। पुलिस ने इस संबंध में सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार और सदर थाने के सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed