{"_id":"6ad0ee3bc279c10c4d0e71cd","slug":"jharkhand-neet-ug-stray-vacancy-round-mbbs-bds-bhms-admission-schedule-october-2026-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले के लिए एक और मौका, राज्य के साथ अखिल भारतीय कोटे की खाली सीटें भरी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले के लिए एक और मौका, राज्य के साथ अखिल भारतीय कोटे की खाली सीटें भरी जाएंगी
Thu, 15 Oct 2026 08:52 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:52 PM IST
सार
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। नीट-यूजी उत्तीर्ण नए अभ्यर्थी 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय मेधा सूची 17 अक्टूबर को जारी होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड में चिकित्सा शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने राज्य के चिकित्सा, दंत चिकित्सा और होम्योपैथी महाविद्यालयों में खाली पड़ी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य कोटे के साथ अखिल भारतीय कोटे की रिक्त सीटों को भरा जाएगा।
बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार नीट-यूजी परीक्षा पास कर चुके नए उम्मीदवार 16 अक्तूबर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह संशोधन धनबाद सहित पूरे प्रदेश के उन अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करेगा जो अब तक नामांकित नहीं हो सके हैं।
आवेदन और विकल्प चयन की प्रक्रिया
नई समय-सारिणी के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस में नए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 16 अक्तूबर तक खुली रखी गई है। आवेदन के पश्चात स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए राज्य स्तरीय मेधा सूची का प्रकाशन 17 अक्तूबर को किया जाएगा। मेधा सूची में स्थान पाने वाले पंजीकृत अभ्यर्थी 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर की शाम छह बजे तक अपनी पसंद के अनुसार संस्थानों और पाठ्यक्रमों का चयन कर विकल्प दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने विद्यार्थियों को विकल्पों में सुधार करने की सुविधा भी दी है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने भरे गए विकल्पों में बदलाव करना चाहता है, तो वह 19 अक्तूबर की शाम 6:01 बजे से रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन संशोधन कर सकता है। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी।
आवंटन और नामांकन का संशोधित कार्यक्रम
बोर्ड ने सीट आवंटन और दाखिले की तिथियों को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिया है। प्रक्रिया के अगले चरण में अभ्यर्थियों को अनंतिम सीट आवंटन पत्र 21 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच जारी किए जाएंगे। आवंटन पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवंटित शिक्षण संस्थान में पहुंचकर प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। संस्थानों में सत्यापन और अंतिम नामांकन की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू होकर 26 अक्तूबर तक चलेगी।
इसके अतिरिक्त, एमबीबीएस पाठ्यक्रम की अखिल भारतीय कोटे की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए भी यही संशोधित कार्यक्रम प्रभावी रहेगा। अखिल भारतीय कोटे के लिए भी 17 अक्तूबर को मेधा सूची जारी होगी और 17 से 19 अक्तूबर तक विकल्प भरने की सुविधा मिलेगी। इसके पश्चात 21 से 26 अक्तूबर तक आवंटन पत्र दिए जाएंगे और 22 से 26 अक्तूबर तक नामांकनों की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
इस विशेष चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण नियम स्पष्ट किए हैं। धनबाद और राज्य के अन्य जिलों के विद्यार्थियों का चयन नीट-यूजी की मेधा सूची, संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित अर्हता और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम 26 सितंबर को जारी की गई राज्य मेधा सूची में पहले से शामिल हैं, उन्हें दोबारा नया आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
वे अभ्यर्थी अपनी पूर्व पंजीकृत स्थिति के आधार पर ही सीधे विकल्प चयन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नामांकनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी, रिक्तियों की सूची और आवेदन की जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है।