फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand bjp khagen mahto joins babulal marandi ranchi

झारखंड: भाजपा को मिला नया सियासी साथ! खगेन महतो समेत कई दिग्गजों ने थामा कमल, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 01:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 12 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

झारखंड की राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ के वरिष्ठ नेता खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
jharkhand bjp khagen mahto joins babulal marandi ranchi
ईचागढ़ के दिग्गज नेता खगेन महतो समेत कई हस्तियां भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान ईचागढ़ के वरिष्ठ नेता खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

खगेन महतो ने जताई खुशी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राकेश प्रसाद समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह का संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया, जबकि प्रदेश सदस्यता प्रभारी राजेश प्रसाद ने नए सदस्यों को ऑनलाइन माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत के निर्माण में सभी नए सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ईचागढ़ के वरिष्ठ नेता खगेन महतो ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन

परिंदा सिंह ने बताई अपनी प्राथमिकता, कुमकुम देवी ने कहा- यह घर वापसी

बोकारो की परिंदा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने झारखंड के वरिष्ठ नेता समरेश सिंह का उल्लेख करते हुए भाजपा के साथ अपने जुड़ाव की बात कही। वहीं, हजारीबाग की कुमकुम देवी ने भाजपा में शामिल होने को घर वापसी बताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जुड़ाव पहले से ही भाजपा के साथ रहा है और वह आजीवन पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सेवा करना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इसका जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विमल बैठा ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुभवी नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने और उग्रवाद पर नियंत्रण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कई कार्य किए हैं।
मरांडी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जाने वाले वोट चोरी के आरोपों को उसकी राजनीति का हिस्सा बताया।

झारखंड सरकार पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में थाना और अंचल स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में भाजपा को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की।
समारोह में नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed