फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   India-Japan Air Force Exercise Marks Milestone Air Chief Marshal AP Singh Says Bond Reflects Aapatsu Mitram

भारत-जापान वायुसेना अभ्यास बना ऐतिहासिक पड़ाव: चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह बोले- 'आपत्सु मित्रम्' जैसा है रिश्ता

Sun, 20 Sep 2026 03:00 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 20 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

जोधपुर में भारत और जापान की वायु सेनाओं के संयुक्त अभ्यास के दौरान एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इसे दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने पहली बार भारतीय धरती से जापानी लड़ाकू विमानों के संचालन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि दोनों वायु सेनाओं के बीच सहयोग आपसी सम्मान, पेशेवर विश्वास तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

विज्ञापन
India-Japan Air Force Exercise Marks Milestone Air Chief Marshal AP Singh Says Bond Reflects Aapatsu Mitram
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारत और जापान की वायु सेनाओं के संयुक्त अभ्यास को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में पहली बार जापानी लड़ाकू विमानों का भारतीय धरती से संचालन होना दोनों देशों की साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा, 'यह अभ्यास- विशेष रूप से पहली बार भारतीय धरती से जापानी लड़ाकू विमानों का संचालन- हमारी द्विपक्षीय साझेदारी में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। मुझे अच्छी तरह याद है कि तरंग शक्ति 2024 के दौरान आपकी टीम यहां आई थी। उस समय मैं वाइस चीफ के रूप में यहां आया था और मैंने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन दुर्भाग्य से दक्षिण-पूर्व एशिया में खराब मौसम के कारण आपके विमान यहां नहीं पहुंच सके थे। उस समय हम यह अवसर गंवा बैठे थे, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि इस बार हमने इसकी भरपाई कर ली।'
विज्ञापन


'मुसीबत के समय काम आने वाला मित्र'
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि यह अभ्यास भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के बढ़ते आयाम को दर्शाता है। उन्होंने संस्कृत की उक्ति ‘आपत्सु मित्रं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका अर्थ है-मुसीबत के समय काम आने वाला मित्र। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (Kōkū Jieitai) के बीच दिखाई देने वाली भावना बिल्कुल इसी तरह की है। यह साझेदारी आपसी सम्मान, पेशेवर विश्वास और शांति एवं स्थिरता के लिए साझा प्रतिबद्धता पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल, 40 किमी पैदल चलकर पहुंचे मंदिर

मुक्त, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि भारत और जापान एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच रखते हैं। दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग इस उद्देश्य में सीधे योगदान देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच संबंध समय के साथ काफी विकसित हुए हैं। यह संबंध ‘शिन्यू मैत्री’ से ‘वीर गार्जियन’ तक पहुंचे हैं। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञों के बीच आदान-प्रदान से लेकर अत्यधिक जटिल परिस्थितियों में सामरिक स्तर के अभ्यास तक दोनों देशों की वायु सेनाओं ने साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच असाधारण स्तर के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed