फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Accident News: Road accidents in three districts of Jharkhand; six people killed news in hindi

Accident News: झारखंड के तीन जिलों में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत; जानें कहां-कहां घटी दुर्घटना?

Wed, 01 Jul 2026 11:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

झारखंड के साहिबगंज, गुमला और जामताड़ा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज में ई-रिक्शा और कार की टक्कर में दो की जान गई, जबकि गुमला और जामताड़ा में बाइक दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
Accident News: Road accidents in three districts of Jharkhand; six people killed news in hindi
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के तीन जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये हादसे साहिबगंज, गुमला और जामताड़ा जिलों में हुए, जहां प्रत्येक जिले में दो-दो लोगों की जान गई।

विज्ञापन

साहिबगंज
साहिबगंज में मंगलवार देर रात जामनगर बंगालीपाड़ा के पास एक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार करीब छह यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में सवार बनू टोला चुआर निवासी 45 वर्षीय अयुसुद्दीन शेख और नूर बहार बीबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 वर्षीय यास्मीन खातून, 45 वर्षीय रहीम शेख, 55 वर्षीय तफनारा बीबी तथा ई-रिक्शा चालक, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है, को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 42 झारखंडी श्रमिक सुरक्षित घर लौटेंगे, सीएम सोरेन के निर्देश पर होगी सुरक्षित वापसी

गुमला
गुमला जिले में बुधवार को मंदिर से घर लौट रहे गुरुदत्त उरांव (40) और उनकी पत्नी लक्ष्मी उरांव (38) की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जामताड़ा
जामताड़ा जिले में गोविंदपुर-साहिबगंज राज्य राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने पीटीआई को बताया, "मृतकों की पहचान 24 वर्षीय मुशर्रफ अंसारी और 22 वर्षीय कुतुबुल अंसारी के रूप में हुई है। दोनों बुटबेरिया गांव के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed