Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Wild Elephant Attack Kills Woman Railway Employee In Chakradharpur Bandamunda

झारखंड: जंगली हाथी ने महिला रेलकर्मी को कुचला, ड्यूटी पर जाते समय 56 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 19 Nov 2026 11:49 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Thu, 19 Nov 2026 11:49 PM IST
सार

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में 56 वर्षीय महिला रेलकर्मी मरियम लकड़ा की मौत हो गई। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए बंडामुंडा रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे यार्ड के पास हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने उनका शव देखा। बैग में मिले रेलवे पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त हुई।
 

विज्ञापन
Wild Elephant Attack Kills Woman Railway Employee In Chakradharpur Bandamunda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चक्रधरपुर में जंगली हाथियों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बंडामुंडा क्षेत्र में बुधवार सुबह ड्यूटी पर जा रही 56 वर्षीय महिला रेलकर्मी मरियम लकड़ा की हाथी के हमले में मौत हो गई। वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे यार्ड के पास अचानक उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हमले में उनकी जान चली गई। घटना के बाद रेलकर्मियों और स्थानीय इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थीं मरियम लकड़ा
जानकारी के अनुसार, मरियम लकड़ा बुधवार सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। उन्हें चक्रधरपुर में अपनी ड्यूटी पर पहुंचना था। इसके लिए वह बंडामुंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे यार्ड के समीप अचानक उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण उन्हें संभलने या सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका नहीं मिला। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रेलवे यार्ड में मिला महिला रेलकर्मी का शव
सुबह जब रेलवे के अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए यार्ड पहुंचे तो उन्होंने वहां महिला का शव देखा। शव की स्थिति देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी।इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मृतका के पास पड़े बैग की जांच की। बैग में मिले रेलवे पहचान पत्र से महिला की पहचान 56 वर्षीय मरियम लकड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी के हमले से इलाके में शोक
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। ड्यूटी पर जा रही एक महिला रेलकर्मी की इस तरह मौत से इलाके में चिंता भी बढ़ गई है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हाथी ने रेलवे यार्ड के पास महिला पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed