{"_id":"5e4cfc108ebc3ef25e73ec4c","slug":"ranchi-rims-rjd-lalu-prasad-yadav-got-his-two-teeth-removed-after-severe-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज दर्द से परेशान लालू प्रसाद ने निकलवाए अपने दो दांत, अब दिल्ली भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज दर्द से परेशान लालू प्रसाद ने निकलवाए अपने दो दांत, अब दिल्ली भेजने की तैयारी
Wed, 19 Feb 2020 02:46 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:46 PM IST
सार
राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दांत में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों की परामर्श के बाद उन्हें डेंटल इंस्टिट्यूट रिम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके दो मोरल दांत को निकाल दिया।
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया गया है कि दांत में दर्द से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बेहद परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने अपने डॉक्टरों को इस बारे में बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अपने दांतों को निकलवाना होगा।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि दांत निकाल देने बाद उन्हें दो दिनों तक केवल खिचड़ी खाना होगा, साथ ही कोई भी गर्म चीज खाने से परहेज करना है। उन्हें डॉक्टरों ने तीन दिन एंटीबायोटिक्स खाने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव के बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर करने की कवायद शुरू हो गई है। उनके डॉक्टर ने मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए अधीक्षक के पास फाइल भी भेज दी है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में लालू प्रसाद सजायाफ्ता कैदी हैं, इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने से मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करेगा। इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट जेल और न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद उनके आदेश लेकर ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है।
बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।
हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।