फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Police send team to Kutch to bring the lad who gave rape threats to daughter of MS Dhoni on social media

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने वाले किशोर को कच्छ से रांची लाएगी पुलिस

Mon, 12 Oct 2020 04:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Ranchi Police send team to Kutch to bring the lad who gave rape threats to daughter of MS Dhoni on social media
बेटी जीवा के साथ साक्षी धोनी - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने रविवार को एक किशोर को गिरफ्तार किया था। अब आरोपी को जांच के लिए रांची लाया जाएगा। इस घटना में मामला रांची में ही दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने सोमवार को कहा कि हम आरोपी को रांची लाने के लिए अपनी टीम को गुजरात के कच्छ जिले में भेज रहे हैं। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, मामले में दूसरे आरोपी को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 

बता दें कि गुजरात पुलिस ने रविवार को इस मामले में 12 वर्षीय किशोर को कच्छ जिले के मुंद्रा इलाके से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया था कि उसी ने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर घिनौनी धमकी वाला मैसेज पोस्ट किया था।



आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है। बता दें कि सात अक्तूबर को हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था। इसके बाद धोनी के लचर प्रदर्शन को लेकर उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे।

कच्छ के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा था कि रांची पुलिस से यह जानकारी मिलने के बाद कि आरोपी कच्छ जिले के मुंद्रा का रहने वाला है, हमने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया। पुष्टि हो गई है कि किशोर वही है जिसने मैसेज पोस्ट किया था। उसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed